Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

13 सितम्बर का पंचांग व राशिफल

               


                   🙏🏻🙏🏻

🌞 ~ *आज का हिन्दू पंचांग* ~ 🌞

⛅ *दिनांक 13 सितम्बर 2021*

⛅ *दिन - सोमवार*

⛅ *विक्रम संवत - 2078 (गुजरात - 2077)*

⛅ *शक संवत -1943*

⛅ *अयन - दक्षिणायन*

⛅ *ऋतु - शरद* 

⛅ *मास-भाद्रपद*

⛅ *पक्ष - शुक्ल* 

⛅ *तिथि - सप्तमी शाम 03:10  तक तत्पश्चात अष्टमी*

⛅ *नक्षत्र - अनुराधा सुबह 08:24 तक तत्पश्चात जेष्ठा*

⛅ *योग - विष्कंभ सुबह 08:51 तक तत्पश्चात प्रीति*

⛅  *राहुकाल -सुबह 07:57 से सुबह 09:30 तक*

⛅ *सूर्योदय - 06:26* 

⛅ *सूर्यास्त - 18:42*

⛅ *दिशाशूल - पूर्व दिशा में*

⛅ *व्रत पर्व विवरण - महालक्ष्मी व्रत आरंभ, गौरी पूजन*

 💥 *विशेष - सप्तमी को ताड़ का फल खाने से रोग बढ़ता है तथा शरीर का नाश होता है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*

               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *राधा अष्टमी* 🌷

🙏🏻 *14 सितम्बर, मंगलवार को श्रीराधा अष्टमी है। जन्माष्टमी के पूरे 15 दिन बाद ब्रज के रावल गांव में राधा जी का जन्म हुआ । भाद्रपद शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को राधाष्टमी व्रत रखा जाता है। पुराणों में राधा और रुक्मिणी को एक ही माना जाता है। जो लोग राधा अष्टमी के दिन राधा जी की उपासना करते हैं, उनका घर धन संपदा से सदा भरा रहता है।*

➡ *पुराणों के अनुसार राधा अष्टमी*

🙏🏻 *स्कंद पुराण के अनुसार राधा श्रीकृष्ण की आत्मा हैं। इसी कारण भक्तजन सीधी-साधी भाषा में उन्हें 'राधारमण' कहकर पुकारते हैं।*

🙏🏻 *पद्म पुराण में 'परमानंद' रस को ही राधा-कृष्ण का युगल-स्वरूप माना गया है। इनकी आराधना के बिना जीव परमानंद का अनुभव नहीं कर सकता।*

🙏🏻 *भविष्य पुराण और गर्ग संहिता के अनुसार, द्वापर युग में जब भगवान श्रीकृष्ण पृथ्वी पर अवतरित हुए, तब भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी के दिन महाराज वृषभानु की पत्नी कीर्ति के यहां भगवती राधा अवतरित हुई। तब से भाद्रपद शुक्ल अष्टमी 'राधाष्टमी' के नाम से विख्यात हो गई।*

🙏🏻 *नारद पुराण के अनुसार 'राधाष्टमी' का व्रत करनेवाला भक्त ब्रज के दुर्लभ रहस्य को जान लेता है।*

🙏🏻 *पद्म पुराण में सत्यतपा मुनि सुभद्रा गोपी प्रसंग में राधा नाम का स्पष्ट उल्लेख है। राधा और कृष्ण को 'युगल सरकार' की संज्ञा तो कई जगह दी गई है।*

             🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *अन्नपूर्णा प्रयोग* 🌷

👉🏻 *प्रत्येक पूर्णिमा को घर के अन्न – भंडार के स्थान पर कपास के तेल का दीपक जलायें | इसके प्रभाव से घर की रसोई में बहुत बरकत होती है | यह अन्नपूर्णा प्रयोग हैं |*

🙏🏻 *


📖 * हिन्दू पंचांग ~* 🌞

🙏🍀🌷🌻🌺🌸🌹🍁🙏पंचक

: 18 सितंबर दोपहर 3.26 बजे से 23 सितंबर प्रात: 6.45 बजे तक

एकादशी


सितंबर 2021: एकादशी व्रत


17 सितंबर: परिवर्तिनी एकादशी


प्रदोष


सितंबर 2021: प्रदोष व्रत


18 सितंबर: शनि प्रदोष व्रत


पूर्णिमा

20 सितंबर सोमवार भाद्रपद


मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए उन्नति और आपको दूसरों की मदद करने का दिन रहेगा। सायंकालका समय परोपकार के कार्यों में व्यतीत करेंगे कार्यक्षेत्र में भी आज आप कुछ परिवर्तन कर सकते हैं, जो आपको थोड़ी परेशानी में भी डाल सकते हैं, क्योंकि इससे आपके साथियों का मन खराब हो सकता है। संतान पक्ष की ओर से आज आपको कोई निराशाजनक समाचार सुनने को मिल सकता है। जीवन साथी से यदि आपकी कोई अनबन चल रही थी, तो आज आप उसे दूर करने में सफल रहेंगे, लेकिन परिवार में आज माहौल सकारात्मक रहेगा।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए चारों ओर का वातावरण सुखद रहेगा। व्यवसाय कर रहे लोगों को आज दोपहर तक कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है, जिससे उनके मन में हर्ष होगा। आज आप अपने परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम पर भी चर्चा कर सकते हैं, जिसमें आपको परिवार के बुजुर्ग सदस्यों की सलाह की आवश्यकता होगी। सायंकाल के समय आज आपके घर किसी अतिथि का आगमन हो सकता है, लेकिन आज आपको अपनी आय और व्यय दोनों में संतुलन बना कर रखना होगा, नहीं तो भविष्य में आप किसी आर्थिक स्थिति पर कोई संकट मंडरा सकता है।


मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आज आपको अपने पिताजी व उच्च अधिकारियों की कृपा से किसी संपत्ति की प्राप्ति कर सकते हैं, जिससे आपके संपत्ति की अभिलाषा भी पूरी होगी। कार्यक्षेत्र में आज एक के बाद एक कार्य आपको सौंपा जा सकता है, जिसके कारण व्यस्तता अधिक रहेगी। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को आज कोई सुखद अनुभव होगा। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग में यदि कोई बाधा आ रही थी, तो वह भी आज समाप्त होगी। आज  भाइयों के साथ यदि आपका कोई मनमुटाव चल रहा था, तो वह समाप्त होगा।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आज आप अपने व्यवसाय की के लिए लंबी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं, जो आपके लिए कोई शुभ सूचना लेकर आएगी। यदि आप किसी परीक्षा की तैयारी में लगे हैं, तो आज आप उसके लिए आवेदन कर सकते हैं। यदि आपने किसी नए व्यवसाय को करने का मन बनाया है, तो उसके लिए भी दिन रहेगा। कार्य क्षेत्र में आज आपके सुझावों का स्वागत होगा, जिसे देख कर आपको खुशी होगी व आज उच्च अधिकारियों की कृपा से आप को पदोन्नति भी प्राप्त हो सकती है।


सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope) 

राजनीति से जुड़े जातकों यदि किसी जनसभा आदि को करेंगे, तो उसमें वह पूर्ण रूप से सफल रहेंगे व अपने जन समर्थन में भी इजाफा कर पाएंगे। संतान के दायित्व की पूर्ति होने से आज आपका मन प्रसन्न होगा, लेकिन पारिवारिक  समस्या आप अपने भाइयों की सलाह की आवश्यकता होगी। यदि आपके पिताजी को कोई नेत्र संबंधित समस्या है, तो उसके कष्ट बढ़ सकते है। यदि ऐसा हो, तो डॉक्टरी परामर्श अवश्य लें। छोटे व्यापारियों को आज नगद धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है। आज अपनी दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए भी कुछ धन व्यय करेंगे।


कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)  

आज कार्यक्षेत्र में आपके प्रतिद्वंदी आपका सिर दर्द बने रहेंगे। यदि ऐसा हो, तो आपको उनसे सावधान रहने की कोशिश करनी होगी, नहीं तो वह आपके किसी बनते हुए काम को बिगाड़ सकते हैं। कार्यक्षेत्र में मन मुताबिक धन लाभ होने से आपका मन प्रसन्न होगा, लेकिन आपको उसमें से बचत की ओर भी ध्यान देना होगा। सायंकाल का समय आज आप वृद्धजनों की सेवा प्रदान करने के कार्यों में व्यतीत करेंगे। यदि आपके आसपास में आज कोई वाद-विवाद पनपता है, तो आपको उससे बचने की कोशिश करनी होगी।


तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। यदि आपके परिवार में कोई कलह चल रही थी, तो वह आज फिर से सिर उठा सकती है, जिसके कारण आपका मन थोड़ा परेशान रहेगा। यदि ऐसा हो, तो आपको आज किसी वरिष्ठ सदस्य से सलाह लेनी पड़ सकती है। सरकारी नौकरी से जुड़े जातक यदि आज किसी कार्य को अपने हाथ में ले, तो उसे सायं काल तक पूरा अवश्य करे, नहीं तो वह उनके लिए कोई परेशानी बन सकता है। यदि आज आप अपने किसी मित्र के लिए भी कुछ पैसों का इंतजाम कर सकते हैं।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके आर्थिक दृष्टिकोण से उत्तम रहने वाला है। आज आप अपनी धन को बढ़ाने के लिए जिस भी कार्य में निवेश करेंगे, तो वह आपके लिए लाभ का सौदा लेकर आएगा, लेकिन आप अपने रुके हुए कार्य को भी पूरा करने के लिए आज आप तत्पर रहेंगे, जिसे देख कर आपका मन प्रसन्न होगा। संतान की आज कुछ जरूरी आवश्यकताओं की खरीदारी पर भी आज आप कुछ धन व्यय करेंगे। सायं काल का समय आज आप अपने परिवार के छोटे बच्चों की फरमाइशे पूरे करने में व्यतीत करेंगे।


धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए कुछ खर्चा भरा रहेगा। आज आपके घर व व्यवसाय में आपके सामने कुछ ऐसे खर्च आएंगे, जो आप को ना चाहते हुए भी करने पड़ेंगे और लेकिन आपको खर्चों को करते समय ध्यान देना होगा कि आप अपनी आय को ध्यान में रखें। यदि ऐसा नहीं किया, तो आपके धन कोष में कमी आ सकती है। यदि आज आप किसी को उधार देने की सोच रहे थे, तो बिल्कुल ना दें, नहीं तो वह धन फंस सकता है। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से आज आप यदि किसी प्रकार की मदद मांगेंगे, तो वह आपको अवश्य मिलेगी।


मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए व्यावसायिक क्षेत्र में आपको मन के अनुकूल लाभ देने वाला रहेगा, जिसके कारण आपका मन में हर्ष होगा, लेकिन आज आपको वाहन के प्रयोगों से सावधानी बरतनी होगी, क्योंकि अकस्मात वाहन की खराबी के कारण आपका धन खर्च बढ़ सकता है। प्रेम जीवन जी रहे लोगों के बीच आज कोई बहस बाजी हो सकती है, जिसमें आपके जीवन साथी नाराज हो सकते हैं। रोजगार की दिशा में जो लोग कार्यरत हैं, आज उनको उत्तम अवसर प्राप्त होंगे। यदि आज कहीं पर धन का निवेश करना पड़े, तो दिल खोलकर करें क्योंकि भविष्य में वह आपको भरपूर लाभ देंगे।

कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए थोड़ी परेशानी भरा रह सकता है। आज आपकी माताजी के स्वास्थ्य में अचानक से गिरावट आपको परेशान कर सकती है। यदि ऐसा हो, तो आपको उनके बाहर के खानपान पर संयम बरतना होगा, नहीं तो उनको कोई बड़ी समस्या हो सकती है। यदि आज किसी संम्पति की खरीदारी का मन बना रहे हैं, तो उसके चल व अचल पहलुओं को स्वाधीनता से जांच लें, नहीं तो भविष्य में आपको धोखा हो सकता है। गृहस्थ जीवन आनंदमय रहेगा।


मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए आनंददायक रहेगा। यदि आज आप किसी से उधार लेने की सोच रहे हैं, तो वह भी आज आपको आसानी से मिल सकता है। आज आप किसी व्यावसायिक समस्या को देखकर परेशान हो सकते हैं। पारिवारिक सदस्यों में आपसी प्रेम बना रहेगा। संतान के द्वारा किए गए कार्यों में आज आपको सफलता अवश्य प्राप्त होगी। आज आप अपने लिए भी कुछ समय निकालने में कामयाब रहेंगे।


दिनांक 13 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 4 होगा। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति जिद्दी, कुशाग्र बुद्धि वाले, साहसी होते हैं। आपका जीवन संघर्षशील होता है। इनमें अभिमान भी होता है। ऐसे व्यक्ति को जीवन में अनेक परिवर्तनों का सामना करना पड़ता है।


जैसे तेज स्पीड से आती गाड़ी को अचानक ब्रेक लग जाए ऐसा उनका भाग्य होगा। लेकिन यह भी निश्चित है कि इस अंक वाले अधिकांश लोग कुलदीपक होते हैं। ये लोग दिल के कोमल होते हैं किन्तु बाहर से कठोर दिखाई पड़ते हैं। इनकी नेतृत्त्व क्षमता के लोग कायल होते हैं।



 

शुभ दिनांक : 4, 8, 13, 22, 26, 31,

 

शुभ अंक : 4, 8,18, 22, 45, 57,


 

शुभ वर्ष : 2031, 2040, 2060

 

ईष्टदेव : श्री गणेश, श्री हनुमान

 

शुभ रंग : नीला, काला, भूरा

 

कैसा रहेगा यह वर्ष

मान-सम्मान में वृद्धि होगी, वहीं मित्र वर्ग का सहयोग मिलेगा। नवीन व्यापार की योजना प्रभावी होने तक गुप्त ही रखें। यह वर्ष पिछले वर्ष के दुष्प्रभावों को दूर करने में सक्षम है। आपको सजग रहकर कार्य करना होगा। शत्रु पक्ष पर प्रभावपूर्ण सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा प्रयास करें तो उन्नति के चांस भी है। विवाह के मामलों में आश्चर्यजनक परिणाम आ सकते हैं। परिवारिक मामलों में सहयोग के द्वारा सफलता मिलेगी।




डेस्क

No comments