Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

कठौड़ा कांड का वांछित अभियुक्त सहित शरणदाता गिरफ्तार

 




सिकन्दरपुर (बलिया)। पुलिस अधीक्षक बलिया राज करन नय्यर के निर्देशन में पूर्व से चल रहे वाँछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी को लेकर चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना सिकन्दरपुर के पुलिस टीम को एक सफलता प्राप्त हुई हैं।बताते चलें कि दिनांक 11.10.2021 को थाना सिकन्दरपुर अन्तर्गत ग्राम कठौड़ा मे अनीश शर्मा निवासी खरीद थाना सिकन्दरपुर की गोली मारकर निर्मम हत्या कर दी गयी थी। इस घटना के सम्बन्ध मे सिकन्दरपुर पुलिस व सर्विलांस सेल की टीम द्वारा घटना के सफल अनावरण का प्रयास किया जा रहा था। इसी क्रम मे 26 अक्टुबर को थाना सिकन्दरपुर के उप निरीक्षक गणेश पाण्डेय मय हमराह, सर्विलांस सेल व मुखविर की


मदद से मु० अ० सं० 218/21 धारा147/ 148/ 149/ 302/ 504/506 भादवि व बढोत्तरी धारा 120B IPC  से सम्बन्धित मुकदमें मे अन्तर्गत धारा 302/120B भादवि के वांछित अभियुक्त अनुज राय पुत्र ओमप्रकाश राय निवासी कठौड़ा थाना सिकन्दरपुर जनपद बलिया तथा मुकदमें से सम्बन्धित अभियुक्त को जानबूझकर शरण देने वाले अभियुक्त अविनाश राय उर्फ मिया राय पुत्र बृज कुमार राय निवासी लिलकर थाना सिकन्दरपुर जनपद बलिया को भारत आपार्टमेन्ट द्वारिका, नई दिल्ली सेक्टर- 16 से समय करीब 16.30 बजे गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों अभियुक्तो को माननीय न्यायालय द्वारका कोर्ट नई दिल्ली के समक्ष पेश कर माननीय न्यायालय से ट्राजिट रिमाण्ड लेकर दोनों अभियुक्तों को दिनांक 28.10.2021 को माननीय न्यायालय बलिया भेज दिया गया। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उ० नि० गणेश पाण्डेय थाना सिकन्दरपुर जनपद बलिया, हे० का० राकेश यादव थाना सिकन्दरपुर जनपद बलिया, हे० का० वेद प्रकाश दूबे थाना सिकन्दरपुर जनपद बलिय, का० रत्नाकर यादव थाना सिकन्दरपुर जनपद बलिया व का० विमल सिंह थाना सिकन्दरपुर जनपद बलिया शामिल रहें।


सन्तोष शर्मा

No comments