Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

शमशान में मिला युवक का शव, सनसनी

 




बलिया। चितबड़ागांव थाना क्षेत्र के कारो गांव में एक युवक का शव मिलने से हड़कम्प मच गया। शव की हालत देख हत्या की आशंका व्यक्त की जा रही है। युवक के सिर के पिछले हिस्से में धारदार हथिचार से चोट का गंभीर निशान था, जहां से रक्तश्राव हो रहा था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

गांव के प्राचीन मंदिर के पीछे ही सुमेर राजभर का घर है। वहां से कुछ दूरी पर ही शमशान के पास उनके 20 वर्षीय पुत्र शुगन का शव शुक्रवार की सुबह पड़ा मिला। इसकी जानकारी होते ही लोगों की भीड़ जमा हो गयी। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो युवक के सिर के पीछे धारदार हथियार से किये गये वार का जख्म था। परिजनों का कहना है कि गुरुवार की रात वह भोजन कर निकला था। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।



 रिपोर्ट अतुल कुमार तिवारी

No comments