Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

बलिया शहर में उपद्रव करने वाले 07 नफर उपद्रवी अभियुक्त गिरफ्तार


 


बलिया उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा प्रदेश में लागू की गयी अपराध एवं अपराधियो से मुक्त/भय मुक्त नीति को धरातल पर लागू किये जाने के उद्देश्य से व श्रीमान् जिला मजिस्ट्रेट बलिया महोदय द्वारा जनपद में लागू धारा 144 दण्ड प्रक्रिया संहिता के अनुपालन में तथा अपराधियों/दंगाईयों/बलवाईयों के विरूद्ध श्रीमान् पुलिस अधीक्षक जनपद बलिया श्री राज करन नय्यर द्वारा चलाये जा रहे धर/पकड़/गिरफ्तारी के सघन अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक महोदय बलिया व पुलिस उपाधीक्षक महोदय नगर के नेतृत्व एवं निकट पर्वेक्षण में मुखबिर की सूचना के आधार पर बलिया शहर में दिनांकः17.05.2022 को दिन में भारत सरकार द्वारा जारी की गयी अग्निपथ योजना के विरोध में गैरइरादे से पूरे शहर में अशान्ति पैदा करके उपद्रव मचाने वाले व आज दिनांक 19.06.2022 को थाना क्षेत्र के जनाड़ी तिराहे पर अग्निपथ योजना के विरोध में  नवयुवको को उकसाने हुए तोड़ -फोड़ करने की धमकी देने के आरोप में  07 नफर उपद्रवी/उत्पाती अभियुक्तों को समय करीब 13.30 बजे अन्तर्गत धारा 151/107/116 जा0फौ0 में गिरफ्तार किया गया है । गिरफ्तार उपद्रवी अभियुक्तों को थानादुबहड़ पुलिस द्वारा नियमानुसार कार्यवाही करते हुए वाया न्यायालय जेल भेजा जा रहा है।

गिरफ्तार अभियुक्त गण  के नाम व पताः-

1. रंतीश पाण्डेय पुत्र रमाशंकर पाण्डेय निवासी ग्राम जनाड़ी थाना दुबहड जनपद बलिया उम्र करीब 21 वर्ष 

2. प्रदीप कुमार पुत्र दूधनाथ पासवान निवासी ग्राम जनाड़ी थाना दुबहड जनपद बलिया उम्र करीब 22 वर्ष 

3. अतीश कुमार वर्मा पुत्र सुबाष चन्द्र वर्मा निवासी उदयपुरा थाना दुबहड जनपद बलिया उम्र करीब 27 वर्ष 

4.सोमदेव वर्मा पुत्र भागवत वर्मा निवासी छोटका दुबहड थाना दुबहड  जनपद बलिया उम्र करीब 18 वर्ष  

5.पिन्टू कुमार यादव पुत्र दयाशंकर यादव निवासी नगवाँ थाना दुबहड जनपद बलिया उम्र करीब 20 वर्ष 

6.अवधेश चौरसिया पुत्र श्री कौशल चौरसिया निवासी बुल्लापुर थाना दुबहड जनपद बलिया उम्र करीब 19 वर्ष 

7.आशीष गुप्ता पुत्र श्री अशोक गुप्ता निवासी ब्यासी थाना दुबहड जनपद बलिया उम्र करीब 18 वर्ष 

गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीमः-

1. SO श्री अतुल कुमार मिश्र थानाध्यक्ष दुबहड़ बलिया मय हमराहियान

2. उ0नि0 श्री शिवकुमार पाण्डेय थाना दुबहड़ जनपद बलिया मय हमराहियान


डेस्क

No comments