Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

बलिया में एक दंपत्ति ने साथ जीने मरने की कसमों को किया जीवंत, एक साथ जली दोनों की चिताएं

 





मनियर /बलिया। उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के मनियर कस्बा के उत्तर टोला वार्ड नं 6 में मंगलवार को एक अनोखी घटना घटित हुई, जिसमें एक दंपति ने साथ जीने-मरने को हकीकत में चरितार्थ कर दिया. हुआ यूँ कि पति की मौत के सदमे में आयी  पत्नी ने 8 घंटे बाद दम तोड़ दिया। नतीजतन पति-पत्नी की चिता एक साथ जलाई गयी।घटना से मनियर मे शोक की लहर दौड़ गयी ।  


बताया जाता है कि नगर पंचायत के उत्तर टोला निवासी आनंद सिंह 50 वर्ष की तबीयत करीब दस दिन पूर्व खराब हो गई। परिजन जिला अस्पताल ले गए। जहां से सुधार नहीं हुआ तो परिजन मऊ फातिमा अस्पताल लेकर चले गए। वहां भी जब तबीयत में सुधार नहीं हुआ तो परिजन उन्हें हरियाणा के  गुरूग्राम  स्थित पारस अस्पताल में भर्ती कराया। जहां मंगलवार को करीब 1 बजे दिन में उनकी मौत हो गई। 

परिजनों के मुताबिक पति के साथ गई पत्नी सरस्वती देवी 45 वर्ष ने पति की मौत के सदमे में आई और उनका दिल का दौरा पड़ गया। पति के मौत के 8 घंटे बाद पत्नी भी उसी अस्पताल में दम तोड़ दी। दोनों की चिंताएं गुड़गांव में एक साथ बुधवार को जलाईं गई।

पति-पत्नी की मौत की खबर जैसे ही पैतृक गांव मनियर पहुंची की परिजनों समेत गाँव में शोक की लहर दौड़ गई।  सांत्वना देने वालों का तांता लगा रहा। मृतक के दो पुत्र चतुर्भुज नारायण व आदित्य नारायण तथा एक पुत्री विशाखा सिंह माता पिता की एक साथ  मौत से  सदमे में है।




By: Pradip Kumar Tiwari

No comments