Breaking News

Akhand Bharat

आकाशीय बिजली की चपेट में आने से चरवाहा की मौत

 


रेवती - बलिया : स्थानीय थाना अंतर्गत गोपालनगर गांव में गुरुवार को  दिन में दो बजे खेत से भैंस चराकर घर आ रहे उमेश साहनी 33 वर्ष की आकाशीय बिजली की चपेट में आने से मौके पर मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर आवश्यक पंचनामा के साथ पोस्टमार्टम हेतू बलिया भेज दिया गया। इस घटना से मृतक के घर में कोहराम मच गया। मृतक के दो लड़के व दो लड़कियां है। परिवार में एक मात्र कमाऊ सदस्य था। माता पिता की पहले ही मौत हो चुकी है।  घटना के बाद से पत्नी सोनामती देवी का रोते रोते बुरा हाल है।


पुनीत केशरी

No comments