Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

विभाजन विभीषिका पर शान्ति का संदेश दे; हुआ लोकगीत प्रतियोगिता



रिपोर्ट : धीरज सिंह


बलिया|आजादी के अमृत महोत्सव के तारतम्य में सतीश चन्द्र कॉलेज ने विभाजन विभीषिका के वर्षगाँठ पर तिरंगा यात्रा निकाल शान्ति का संदेश दिया तत्पश्चात कॉलेज के सभागार में लोकगीत कजली और राष्ट्रप्रेम पर गीतों की प्रतियोगिता आयोजित हुई। कार्यक्रम का शुभारम्भ कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे कॉलेज के प्राचार्य डॉ बी एन पाण्डेय समन्वयक डॉ माला कुमारी संयोजक प्रवीण पायलट व निर्णायक मानसर ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। 






प्रतिभागियों में प्रियंबदा पाठक शिखा पाठक महिमा पाण्ड़ेय सुप्रिया पाण्डेय गीतांजलि ओझा रेखा यादव खुशबू सिंह संजना अंकिता पंक्षी निकिता पूर्णिमा मिश्रा विवेक पाठक सुहानी पाठक गुड़िया अंकिता मनीष कुमार सागर गुप्ता रेखा यादव दीपिका मल्होत्रा आदि ने विभिन्न गीतों को प्रस्तूत किया। प्रतिभागियों को सम्बोधित करते हुए कॉलेज प्राचार्य डॉ बैंकुण्ठ नाथ पाण्डेय ने विभाजन की त्रासदी को प्रकाशित करते हुए अखण्ड रहने का संदेश दिया। इस कार्यक्रम का संचालन एम ए के छात्र हिमांशु पाठक ने किया।

No comments