Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

अग्निवीर योजना के विरोध में सड़क पर उतरें कांग्रेसी





बलिया। देश में बढ़ती मंहगाई, बेरोजगारी और अग्नि वीर योजना के विरोध में शुक्रवार को कांग्रेसजनों कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। केन्द्र और प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों के विरोध में आयोजित प्रदर्शन के उपरांत कांग्रेसी जिलाधिकारी के कार्यालय परिसर में धरने पर बैठक गए। इसके पूर्व कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला कांग्रेस कमेटी से जुलूस निकाला और डीजल-पेट्रोल के मुल्य कम करो, मंहगाई पर रोक लगाओ का नारा बुलंद किया। इस अवसर पर कांग्रेसजनों ने कहा कि केंद्र सरकार के गलत नीतियों के और पूंजीपतियों को फायदा पहुंचाने के कारण आम जनता को मंहगाई की मार सहना पड़ रहा है। कहा कि बेरोज़गारी के कारण सरकार के जुमले देश के युवाओं को धोखा देने का काम किया। ऊपर से अग्नि वीर योजना के माध्यम देश की सेवा की भावनाओं पर कुठाराघात किया है। आरोप लगाया कि सरकार देश की सेना में ठेकेदारी प्रथा बढ़ाना चाहती है। धरना-प्रदर्शन में कैलाश चौहान, राघवेन्द्र सिंह, सचितानन्द तिवारी, सत्य प्रकाश उपाध्याय, उमाशंकर पाठक, उषा सिंह, जैनेन्द्र कुमार पांडेय मिंटू, गीता गोयल, ओम प्रकाश तिवारी, फुलबदन तिवारी, विनोद सिंह, रुपेश चौबे, रामेश्वर तिवारी, मसुद आलम, सुर्यकांत यादव, अंजनी लाल चौबे, दुर्गेश सिंह, अभिषेक पाठक, अबुल फैज, हृदयानंद पांडे, पारस वर्मा, राम धनी सिंह आदि उपस्थित रहे।




रिपोर्ट धीरज सिंह

No comments