Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

आरके मिशन स्कूल में धूमधाम से मना दीपावली उत्सव




रिपोर्ट : धीरज सिंह


बलिया : आरके मिशन स्कूल बलिया में दीपावली उत्सव धूमधाम से मनाया गया। छात्र छात्राओं ने मर्यादा पुरुषोत्तम राम चंद्र जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए संपूर्ण रामायण को अल्प समय 15 मिनट में प्रस्तुत किया। श्री रामचंद्र जी के द्वारा किए गए लीला को बहुत ही मनोरम ढंग से चित्रित किया गया। सीता जी के अशोक वाटिका में निवास से लेकर अयोध्या गमन तक की झांकी प्रस्तुत हुई। रामायण की प्रस्तुति मैं प्रशान्त प्रजापति, रितिका शर्मा मनीष चिराग ठाकुर, चिन्मय,   अश सिंह, वेदांत प्रतीक व आदित्य दुबे आदि का सक्रिय योगदान रहा।

इस अवसर पर शिक्षिका रंजना राय ने दीपावली के पर्व के महत्व को बताते हुए कहा कि श्री रामचंद्र जी का जीवन अनुकरणीय है। दीपावली दीपो को प्रकाशित करने का पर्व है, अज्ञान रूपी अंधकार से मुक्त कर जीवन को प्रकाशमय बनाना है सभी छात्र छात्राओं को दीपावली की शुभकामना दी।

रंगोली प्रतियोगिता का भी आयोजन इस अवसर पर हुआ। विभिन्न कक्षा के छात्र छात्राओं ने रंगोली बनाया।

विद्यालय के प्रांगण में एक बृहद रंगोली अत्यंत ही स्मरणीय बना। जिसका थीम था विविधता मे एकता " भारत जैसे देश का विकास सभी लोगों का उन्नत मे है। बृहद रंगोली को एकादश व द्वादश वाणिज्य के बच्चों द्वारा बनाया गया।

विद्यालय के प्रधानाचार्य लाला रत्नेश्वर ने इस अवसर पर विद्यालय परिवार को दीपावली की शुभकामना दी।

श्री हर्ष श्रीवास्तव प्रबंधक आरके मिशन स्कूल बलिया ने अपने संबोधन में कहा कि यह पर्व दीप का ही नहीं अपितु जीवन में प्रकाश व आशा का भी संचार करता है। इस पर्व पर छात्र छात्राओं को पटाखों से भी दूर रहने का कहा क्योंकि प्रदूषण बढ़ना सुयोग्य नागरिक का काम नहीं।

उन्होंने समस्त छात्र-छात्राओं शिक्षकों को दीपावली की शुभकामनाएं प्रदान की।

No comments