Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

एक से सात नवंबर तक प्रारूप पर दावे व आपत्तियां दर्ज करा सकते है : ईओ सीमा राय

 



रतसर (बलिया) नगर निकाय चुनाव को लेकर पांच अक्टूबर से शुरु हुआ मतदाता सूची के सत्यापन का कार्य समाप्त हो गया है। अब मतदाता सूची के प्रारूप का प्रकाशन किया जाएगा। और लोग उस पर आपत्तियां दर्ज करा सकेंगे। 18 नवंबर को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन होगा। उक्त बातें स्थानीय नगर पंचायत की इओ सीमा राय ने मंगलवार को पत्रकारों से वार्ता के दौरान कही। उन्होंने बताया कि एक से सात नवंबर तक प्रारूप पर दावे व आपत्तियां प्राप्त की जाएगी। आठ से 12 नवंबर तक इन दावों एवं आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा। 14 से 17 नवंबर तक निस्तारण के बाद पूरक सूची को तैयार किया जाएगा तथा उन्हें मूल सूची में यथा स्थान समाहित करने की कार्यवाही की जाएगी।18 नवंबर को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा।



रिपोर्ट : धनेश पाण्डेय

No comments