Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

अंत्योदय पात्र गृहस्थी कार्ड धारकों को मिलेगा खाद्यान्न




बलिया। जिला पूर्ति अधिकारी बलिया ने बताया है कि आयुक्त, महोदय खाद्य एवं रसद विभाग उ0प्र0 जवाहर भवन, लखनऊ के द्वारा अवगत कराया गया है कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्य योजना अन्तर्गत अन्त्योदय तथा पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को माह अक्टूबर 2022 के सापेक्ष वितरित होने वाले प्रति यूनिट 05 किग्रा (केवल चावल) खाद्यान्न का वितरण दिनांक 22-12-2022 से 31-12-2022 के मध्य निःशुल्क कराया जायेगा। जिन कार्डधारकों के अंगूठा ई-पॉस मशीन पर आधार प्रमाणीकरण में असफल हो जायेगे उन्हें मोबाइल ओ०टी०पी० आधारित प्राक्सी के माध्यम से दिनांक 31-12-2022 को वितरण किया जायेगा।


अतएवं जनपद के समस्त अन्त्योदय एवं पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को सूचित किया जाता है कि वह माह अक्टूबर 2022 के प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना का खाद्यान्न दिनांक 22-12-2022 से 31-12-2022 के मध्य प्रति यूनिट 05 किग्रा (केवल चावल) खाद्यान्न निःशुल्क अपने उचित दर विक्रेता से प्राप्त करें।


माह दिसम्बर 2022 में जिलाधिकारी महोदय के आदेश द्वारा विकास खण्डवार / उचित दर विक्रेतावार नोडल/पर्यवेक्षणीय अधिकारी की ड्यूटी वितरण हेतु लगायी गयी थी उन्ही नोडल/पर्यवेक्षणीय अधिकारियों के द्वारा उक्त वितरण का पर्यवेक्षण सुनिश्चित किया जायेगा।


रिपोर्ट धीरज सिंह

No comments