Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

जानें अपना राशिफल



🚩🚩 जय माँ ललिते 🚩🚩

⚛️⚛️     🙏🙏  ⚛️⚛️

🔱🔱जय श्रीमहाकाल 🔱🔱

📢    विश्व पुरोहित पंचांग   📢

☸️☸️  अथ पंचांग  ☸️☸️

     दिनाँक 05/03/ 2023

🚩 दिन --  रविवार  / त्रयोदशी तिथि, शुक्ल पक्ष, फाल्गुन  मास 🚩

   🙏गीता का श्लोक 🙏

🕉️ ॐ श्रीपरमात्मने नमः॥ 🕉️ 

  🕉️अथ चतुर्थोऽध्यायः 🕉️

🙏 श्रीभगवानुवाच 🙏

श्लोक👉  ब्रह्मार्पणं ब्रह्म हविर्ब्रह्माग्नौ ब्रह्मणा हुतम्। ब्रह्मैव तेन गन्तव्यं ब्रह्मकर्मसमाधिना॥

(गी0/04/24)

अर्थ 👉 जिस यज्ञमें अर्पण अर्थात् जिससे अर्पण किया जाए, वह सुक्त आदि पात्र भी ब्रह्मा है, हव्य पदार्थ (तिल, जौ, घी आदि) भी ब्रह्म है और ब्रह्मरूप कर्ताके द्वारा ब्रह्मरूप अग्निमें आहुति देनारूप क्रिया भी भ्रम है, (ऐसे यज्ञको करनेवाले) जिस मनुष्यकी ब्रह्ममें ही कर्म-समाधि हो गई है, उसके द्वारा प्राप्त करनेयोग्य (फल भी ) ब्रह्म ही है।

🕉️ तिथि -- त्रयोदशी 14:20 तक तत्पश्चात चतुर्दशी 

☸️  पक्ष ---------- शुक्ल पक्ष 

☸️ नक्षत्र ---- आश्लेषा 21:31 तक तत्पश्चात   मघा

☸️ करण ---- तौतिल 14:10 तक

☸️करण ---- गर 27:10 तक

🕉️ योग ------ अतिगंड 20:20 तक तत्पश्चात  सुकर्मा 

☸️ वार ------ रविवार       

 ☸️मास ------- फाल्गुन मास

☸️चन्द्र राशि --- कर्क 

☸️सूर्य राशि ----- कुम्भ 

☸️ऋतु  --------- शिशिर

☸️आयन --------- उत्तरायण (दक्षिण गोल )

☸️ संवत्सर  -------- नल

☸️विक्रम संवत  --------2079

☸️शाके --------1944

☸️कलियुगाब्द -------5124

⚛️सूर्योदय का मान लखनऊ⚛️

 🕉️सूर्योदय🌞06:27

🕉️ सूर्यास्त 🌕 18:07

☸️दिनमान ------ 11:42

☸️रात्रिमान ---------- 12:18

☸️चन्द्रास्त 🌚--- 29:55

☸चन्द्रोदय 🌙---  16:17

    🌷🌷लग्न कुम्भ  🌷🌷

ग्रह ✡️राशि ✡️अंश ✡️नक्षत्र 

सूर्य -- कुम्भ -- 19:58°--  शतभिषा 

चन्द्र -- कर्क   --- 22:02°-- आश्लेषा                                  मंगल --- वृष -- 26:34°-- मृगशिरा 

बुध -- कुम्भ --- 09:21°-- शतभिषा 

गुरु -- मीन --- 15:36°-- रेवती 

शुक्र--- मीन --- 21:21°-- रेवती 

शनि-- कुम्भ ---05:31°--धनिष्ठा

राहु --मेष --11:10°-- अश्विनी  

केतु --- तुला 11:10°-- स्वाती 🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩

राहुकाल ( शाम ) 16:41 से 18:09 तक अशुभकारक 

यमकाल 12:18 से 13:46 तक अशुभकारक 

गुलिक काल 15:13 से 16:41 तक शुभकारक 

अभिजित मुहूर्त 11:58 से 12:42 तक 

 ♨️♨️ अग्निवास ज्ञान ♨️♨️

13+01+1 = 15 भागे 4 शेष 03 पृथ्वीलोक में हवन के लिए शुभकारक ✅✅

🔱🔱 शिव वास ज्ञान  🔱🔱

13+13+5= 31 भागे 7 शेष 03 वृषारूढ़ा शुभकारक ✅✅

✡️✡️दिशा शूल विचार✡️✡️                                           रविवार को पश्चिम  दिशा की यात्रा नही करनी चाहिए अगर यात्रा अति आवश्यक हो तो ताम्बूल अथवा चिरौंजी  खाकर यात्रा कर सकते हैं,, रविवार को पूर्व दिशा की यात्रा शुभकारी होती है। परन्तु उषाकाल  में यात्रा नहीं करनी चाहिए।

✡️आज क्या करें न करें ✡️

रविवार को दाढी ,बाल व नाखून नहीं कटवाने चाहिए,,, क्योंकि ये सूर्य देव का दिन होता है,,, ऐसा करने से धन, बुद्धि और धर्म की हानि होती है। 🌿                                                                                                                                                                                                                                           

   🌿(ब्रह्मवैवर्त पुराण में लेख) 

         परन्तु जो लोग स्वयं प्रतिदिन दाढ़ी बनाते हैं उन्हें कोइ दोष नहीं होता है,, और न ही कोई लाभ या हानि होती है ,,🌿                                  🌿 रविवार को तुलसी के पौधे को जल देना,स्पर्श करना,व उतारना (तोड़ना ) नहीं चाहिए,,,रविवार को लाल रंग का साग🥬, मसूर की दाल, व अदरक नहीं खाना चाहिए...🌿                                                                                                     

आज  त्रयोदशी  तिथि है और त्रयोदशी तिथि में वार्ताकी (बड़ा बैंगन🍆)  का सेवन वर्जित है,,,,, क्योंकि ऐसा करने से पुत्र के लिए हानिकारक होता  है।  🌿                                                              ✳️गण्ड मूल अहोरात्र ✳️                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                

🍀🙏 राशि फल 🍀🙏                                     मेष राशि>>  चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ 

कोई आपका मूड ख़राब कर सकता है, लेकिन ऐसी चीज़ों को ख़ुद को क़ाबू न करने दें। व्यर्थ की चिंताएँ और परेशानियाँ आपके शरीर पर नकारात्मक असर डाल सकती हैं और त्वचा से जु‌ड़ी समस्याएँ पैदा कर सकती हैं। विदेशों में पड़ी आपकी जमीन आज अच्छे दामों में बिक सकती है जिससे आपको मुनाफा होगा। अपने बर्ताव में उदार बनें और परिवार के साथ प्यार भरे लम्हे गुज़ारें। आज फ़ायदा हो सकता है, बशर्ते आप अपनी बात भली-भांति रखें और काम में लगन व उत्साह दिखाएँ। अपने जीवनसाथी के स्नहे से भीगकर आप ख़ुद को राजसी महसूस कर सकते हैं।


वृष राशि>> ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो 

आज आपको कई दिक़्क़तों और मतभेदों का सामना करना पड़ सकता है, जिस वजह से आप झुंझलाहट और बेचैनी महसूस करेंगे। फ़ौरी तौर पर मज़े लेने की अपनी प्रवृत्ति पर क़ाबू रखें और मनोरंजन पर ज़रूरत से ज़्यादा ख़र्च करने से बचें। अपना क़ीमती वक़्त अपने बच्चों के साथ गुज़ारें। यह सबसे बेहतर मरहम है। वे कभी न ख़त्म होने वाली ख़ुशियों का स्रोत साबित होंगे। आज आपकी दृढ़ता और लगन सफलता हासिल करेंगे, क्योंकि आप लक्ष्य भेदने में क़ामयाब रहेंगे। हालाँकि सफलता के नशे को सिर पर न चढ़ने दें और ईमानदारी से कड़ी मेहनत जारी रखें। वक्त की नाजाकत को समझते हुए आज आप सब लोगों से दूरी बनाकर एकांत में वक्त बिताना पसंद करेंगे। ऐसा करना आपके लिए हितकर भी होगा। जीवनसाथी के ख़राब स्वास्थ्य की वजह से आपका कामकाज प्रभावित हो सकता है।


मिथुन राशि>>  का, की, कु, घ, ड, छ, के, को, हा 

उन भावनाओं को पहचानें, जो आपको प्रेरित करती हैं। डर, शंका और लालच जैसी नकारात्मक भावनाओं को छोड़ें, क्योंकि ये विचार उन चीज़ों को आकर्षित करते हैं, जो आप नहीं चाहते हैं। भाई बहनों की मदद से आज आपको आर्थिक लाभ मिल पाएगा। अपने भाई बहनों की सलाह लें। आपकी परेशानी आपके लिए ख़ासी बड़ी हो सकती है, लेकिन आस-पास के लोग आपके दर्द को नहीं समझेंगे। शायद उन्हें लगता हो कि इससे उन्हें कोई लेना-देना नहीं है।  कामकाज में आ रहे बदलावों के कारण आपको लाभ मिलेगा। दूसरों को राज़ी करने की आपकी प्रतिभा आपको काफ़ी फ़ायदा पहुँचाएगी। कोई व्यक्ति आपके जीवनसाथी में काफ़ी दिलचस्पी दिखा सकता है, लेकिन दिन के आख़िर तक आपको एहसास होगा कि इसमें कुछ ग़लत नहीं है।


कर्क राशि>>  ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो 

अपने डर का इलाज का वक़्त आ चुका है। आपको समझना चाहिए कि न सिर्फ़ यह शारीरिक ऊर्जा को चूस लेता है, बल्कि ज़िंदगी को भी कम करता है। कुछ ख़रीदने से पहले उन चीज़ों का इस्तेमाल करें, जो पहले से आपके पास हैं। आपके आकर्षण और व्यक्तित्व के ज़रिए आपको कुछ नए दोस्त मिलेंगे। आज आप इश्क़ की चाशनी ज़िन्दगी में घुलती हुई महसूस करेंगे। व्यावसायिक साझीदार सहयोग करेंगे और आप साथ मिलकर टलते आ रहे कामों को पूरा कर सकते हैं। मौज-मस्ती के लिए घूमना संतोषजनक रहेगा। इस बात की प्रबल सम्भावना है कि आपके आस-पास के लोग आप दोनों के बीच मतभेद पैदा करने का प्रयास करेंगे। अत: बाहरी लोंगों के कहने पर अमल करना ठीक नहीं होगा। 


सिंह राशि>>  मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे 

आपका स्पष्ट और निडर नज़रिया आपके दोस्त के अहम्‍को ठेस पहुँचा सकता है। रात के समय आप आज आपको धन लाभ होने की पूरी संभावना है क्योंकि आपके द्वारा दिया गया धन आज आपको वापस मिल सकता है। आपकी उपलब्धी परिवार के सदस्यों को उत्साह से भर देगी और आप अपनी क़ामयाबी की फ़ेहरिस्त में एक नया मोती जड़ेंगे। दूसरों के सामने आदर्श स्थापित करने के लिए ख़ुद को बेहतर बनाने की कोशिश जारी रखें। प्रेम-संबंध में ग़ुलाम की तरह व्यवहार न करें। भागीदार आपकी योजनाओं और व्यावसायिक ख़यालों के प्रति उत्साही होंगे। जो लोग घर सेे बाहर रहते हैं आज वो अपने सारे काम पूरे करके शाम के समय किसी पार्क या एकांत जगह पर समय बिताना पसंद करेंगे। 

कन्या राशि>>  टो, पा, पी, पू, ष, ड, ठ, पे, पो 

मानसिक और नैतिक शिक्षा के साथ शारीरिक शिक्षा भी लें, केवल तभी सर्वांगीण विकास संभव है। याद रखें कि एक स्वस्थ शरीर में ही एक स्वस्थ दिमाग़ निवास करता है। आज आप काफ़ी पैसे बना सकते हैं- लेकिन इसे अपने हाथों से फिसलने न दें। अपने घर के वातावरण में कुछ बदलाव करने से पहले आपको सभी की राय जानने की कोशिश करनी चाहिए।   वक्त के साथ चलना आपके लिए अच्छा है लेकिन साथ ही आपको यह समझना भी जरुरी है कि जब कभी आपके पास खाली समय हो अपने करीबियों के साथ वक्त बिताएं। जीवन साथी के स्वास्थ्य को लेकर आप चिंतित रह सकते हैं।


तुला राशि>>  रा, री, रु, रे, रो, ता, ती, तू, ते 

आज के दिन आप बिना झंझट विश्राम कर सकेंगे। अपनी मांसपेशियों को आराम देने के लिए तैल से मालिश करें। आपका धन आपके काम तभी आता है जब आप फिजूलखर्ची करने से खुद को रोकते हैं आज ये बात आपको अच्छी तरह से समझ में आ सकती है। अपने परिवार को पर्याप्त समय दें। उन्हें महसूस होने दें कि आप उनका ख़याल रखते हैं। उनके साथ अच्छा वक़्त बिताएँ और शिकायत करने का मौक़ा न दें।  हालाँकि वरिष्ठों से कुछ विरोध के स्वर सुनाई देंगे- लेकिन फिर भी आपको दिमाग़ ठण्डा रखने की ज़रूरत है। यह ऐसा दिन है जब आप खुद को समय देने की कोशिश करते रहेंगे लेकिन आपको अपने लिए समय नहीं मिल पाएगा। मुश्किल हालात से उबरने में आपके जीवनसाथी की तरफ़ से ज़्यादा सहयोग नहीं हासिल होगा।


वृश्चिक राशि>>  तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू 

तली-भुनी खाने की चीज़ों से किनारा करें। आज आप अपने घर केे सदस्यों को कहीं घुमाने ले जा सकते हैं और आपका काफी धन खर्च हो सकता है। परिवार के सदस्यों का आपके जीवन में विशेष महत्व होगा।  योग्य कर्मियों को पदोन्नति या आर्थिक मुनाफ़ा हो सकता है। बिना किसी पूर्व सूचना के आज आपका कोई रिश्तेदार आपके घर पधार सकता है जिसकी वजह से आपका कीमती समय उनकी खातिरदारी में जाया हो सकता है


धनु राशि>>  ये, यो, भा, भी, भू, ध, फ, ढ, भे 

आपकी इच्छाओं और महत्वाकांक्षाओं पर डर का साया पड़ सकता है। इसका सामना करने के लिए आपको उपयुक्त सलाह की ज़रूरत है। आपको कमीशन, लाभांश या रोयल्टी के ज़रिए फ़ायदा होगा। नए पारिवारिक व्यवसाय को शुरू करने के लिए शुभ दिन है। इसे सफल बनाने के लिए दूसरे सदस्यों की भी मदद लें। कार्यक्षेत्र के नज़रिए से आज का दिन आपका है। इसका भरपूर फ़ायदा उठाएँ। जरुरी कामों को समय न देना और फिजूल के कामों पर वक्त जाया करना आज आपके लिए घातक सिद्ध हो सकता है। 


मकर राशि>> भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी 

जब आप कोई फ़ैसला लें, तो दूसरों की भावनाओं का ख़ास ख़याल रखें। आपका कोई भी ग़लत निर्णय न केवल उनपर ख़राब असर डालेगा, बल्कि आपको भी मानसिक तनाव देगा। जल्दबाज़ी में फ़ैसले न लें- ख़ासतौर पर अहम आर्थिक सौदों में मोलभाव करते वक़्त। ज़रूरत के वक़्त आपको दोस्तों का सहयोग मिलेगा। आपका प्रिय को आपसे भरोसे और वादे की ज़रूरत है। इस राशि के कारोबारियों को आज कारोबार के सिलसिले में अनचाही यात्रा करनी पड़ सकती है। यह यात्रा आपको मानसिक तनाव दे सकती है। नौकरी पेशा लोगों को आज ऑफिस में इधर-उधर की बातें करने से बचना चाहिए। घर के छोटे सदस्यों के साथ गप्पें लगाकर आज आप अपने खाली समय का अच्छा इस्तेमाल कर सकते हैं। आज के दिन कुछ भी करने के लिए अपने साथी पर दबाव न डाले, अन्यथा आपके दिलों में दूरियां आ सकती हैं। 


कुम्भ राशि>>  गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा 

प्रभावशाली लोगों का सहयोग आपके उत्साह को दोगुना कर देगा। आपके भाई-बहनों में से कोई आज आपसे पैसे उधार मांग सकता है, आप उनको पैसे उधार तो दे देंगे लेकिन इससे आपके आर्थिक हालात खराब हो सकते हैं। घर को सजाने-संवारने के अलावा बच्चों की ज़रूरतों पर भी ध्यान दें। बच्चों के बिना घर आत्मा के बिना शरीर की तरह है, फिर चाहे वह कितना भी ख़ूबसूरत क्यों न हो। बच्चे घर में उत्साह और ख़ुशीयों की सौगात लाते हैं।  खुदरा और थोक व्यापारियों के लिए अच्छा दिन है। जिन रिश्तों को आप अहमियत देते हैं उन्हें समय देना भी आपको सीखना होगा नहीं तो रिश्ते टूट सकते हैं। आपके वैवाहिक जीवन से सारा मज़ा खो सा गया मालूम होता है। 


मीन राशि>>  दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची 

अच्छी सेहत के चलते आप किसी खेल-कूद की प्रतिस्पर्धा में भाग ले सकते हैं। विवाहित दंपत्तियों को आज अपनी संतान की शिक्षा पर अच्छा खासा धन खर्च करना पड़ सकता है। आज आपमें धैर्य की कमी रहेगी। इसलिए संयम बरतें, क्योंकि आपकी तल्ख़ी आस-पास के लोगों को दुःखी कर सकती है। कार्यक्षेत्र के नज़रिए से आज का दिन आपका है। इसका भरपूर फ़ायदा उठाएँ। जिंदगी में चल रही आपाधापी के बीच आज आपको अपने लिए पर्याप्त समय मिलेगा और और आप अपने पसंदीदा कामों को कर पाने में कामयाब हो पाएंगे। जीवनसाथी के किसी अचानक काम की वजह से आपकी योजनाएँ बिगड़ सकती हैं। लेकिन फिर आपको महसूस होगा कि जो होता है अच्छे के लिए ही होता है।                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                          

✴️☘️ विशेष आग्रह ☘️✴️

  अपने घर में बच्चों के साथ दैनिक पूजन ,भगवान की आरती, माता, पिता व गुरुजनों को प्रणाम करना  व मस्तक पर तिलक एवं शिखा (चोटी) अवश्य धारण करायें व हिन्दू धर्म के संस्कार बच्चों को दें एवं शंखनाद करें और अपने पडोसी को व मित्रों को उपरोक्त संस्कार करने के लिए प्रेरित करें विशेष लाभ मिलेगा !

 ☘️🙏🏻आपका दिन मंगलमय हो🙏🏻☘️

🕉️ कुण्डली विचार, भविष्य की जानकारी, प्रश्न कुण्डली विचार हेतु सम्पर्क कर सकते हैं दक्षिणा आपकी इच्छानुसार गुगुल पे फोन नं0  9616515189पर,फ्री सेवा रविवार को 10बजे से रात्रि 10बजे तक  🕉️

 ⚛️⚛️⚛️🙏🏻🙏🏻⚛️⚛️⚛️

  पंडित महेश मिश्र नैमिष धाम

      कर्मकाण्ड मार्तण्ड

   मडियाॅव थाने के पीछे सीतापुर रोड                 लखनऊ

☎️  संपर्क सूत्र 

                  ---  9616515189

                  ---- 8858445389

---- 05223174201📞


No comments