Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

ब्रेकिंग न्यूज : बदमाशों ने युवक को मारी गोली, गंभीर

 



*बांसडीह के कैथवली गांव के पास बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम*


बलिया। बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के कैथवली गांव के पास मंगलवार को स्कार्पियो सवार बदमाशों ने बुलेट सवार युवक को गोली मार दी जो उसके पेट मे जा लगी। जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गया। आस पास के लोगो ने घायल युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने हालत नाजुक देख वाराणसी रेफर कर दिया।

मिली जानकारी के अनुसार गड़वार थाना क्षेत्र के जगदेवपुर गांव निवासी ज्ञानेश पांडेय 42 पुत्र स्व राजेंद्र पाण्डेय मंगलवार को बुलेट से बांसडीह किस्त जमा करने जा रहे थे। जैसे ही वह कैथवली गांव के पास पहुंचे कि तभी स्कार्पियो सवार बदमाशों ने उन पर गोली चला दी जो पेट मे जा लगी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि घायल युवक का ससुराल से विवाद चल रहा है। उधर घायल युवक का कहना है कि स्कॉर्पियो में चार लोग सवार थे। जिन्होंने गोली मार दी और ट्रैक्टर की किस्त जमा करने के लिए ले जा रहे 50000 रुपए लेकर फरार हो गए। जबकि पुलिस का कहना है कि रुपया छीना नही गया है। बता दे कि  घायल युवक खेती कर परिवार की जीविका चलाता था। समाचार लिखे जाने तक कोई तहरीर नहीं दी गई थी। इस बाबत के बांसडीह सीओ शिव नारायण वैश्य ने बताया कि अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। युवक को गोली लगी है कोई पैसा छीना नहीं गया है। युवक का ससुराल पक्ष से जमीनी विवाद भी बताया जा रहा है। मामले की छानबीन की जा रही है।



By Dhiraj Singh

No comments