Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

50 लाख रुपये के बीमा के लिए बेटे ने अपनी मां का गला घोंटकर हत्या कर दी, शव को बोरे में भरा और यमुना नदीं में ले जाकर फेंक दिया, जानें पूरा मामला

 


लखनऊ : 50 लाख रुपये के बीमा के लिए बेटे ने अपनी मां का गला घोंटकर हत्या कर दी, शव को बोरे में भरा और यमुना नदीं में ले जाकर फेंक दिया, जानें पूरा मामला। 

फतेहपुर से सनसनीखेज खबर सामने आई है। यहां धाता थाना क्षेत्र के छोटी अढौली गांव में एक बेटे ने अपनी मां का गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद उसने शव को बोरे में भरा और यमुना नदीं में ले जाकर फेंक दिया।दरअसल, वह अपनी मां के बीमा के 50 लाख रुपये हांसिल करना चाहता था।

महिला के गायब होने के बाद पति अपने चचेरे भाई के साथ उसे खोजने निकल गए। उन्हें महिला का शव यमुना नदी के किनारे टीले के पीछे मिला। पिता को बेटे की हरकतों पर शक हुआ। जिसके बाद उसने मामले की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई। इसके बाद बेटा घर से फरार हो गया है। बताया जा रहा है कि इस हत्याकांड में दो और लोग शामिल हैं। फिलहा पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पत्नी की चप्पल देख पति को हुआ शक

बेटा जब मां के शव को ठिकाने लगाकर घर आ गया। इसी बीच उसके पिता भी लौट आए। उन्होंने बेटे ने अपनी पत्नी के बारे में पूछा। इस पर बेटे ने सही जवाब नहीं दिया। इसी बीच पिता की नजर घर में पड़ी हुई चप्पल पर पड़ी। पिता को लगा कि कुछ तो गड़बड़ है। इसके बाद वे अपने चचेचे भाई के साथ पत्नी की खोजने के लिए निकल पड़े। यमुना नदी के किनारे पर पत्नी का शव बोरे में मिला। इसके बाद उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी।

पुलिस फौरन घटना स्थल पर पहुंची, देखा तो बोरी में महिला का शव मिला। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले में पुलिस ने बेटे के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

क्या है पूरा मामला

महिला के पति रोशन सिंह चित्रकूट जिले के राजापुर हनुमान मंदिर दर्शन करने गए थे। दर्शन करने के बाद जब वे घर लौटे तो 50 साल की उनकी पत्नी प्रभा देवी कहीं दिखाई नहीं दीं। इसके बाद उन्होंने बेटे हिमांशु से उसकी मां के बारे में पूछा। हिमांशु ने कहा कि वह नानी के घर गईं हैं। हालांकि इसके बाद रोशन को पत्नी का चप्पल दिखाई दिया। उन्हें शक हुआ कि बिना चप्पल पहने पत्नी घर से बाहर कैसे जा सकती है। उन्होंने पड़ोसियों से इस बारे में चर्चा की। पता चला कि बेटा ट्रैक्टर में बोरी में कुछ रखकर सोमवार रात कहीं ले गया था। इसके बाद वे पत्नी को खोजने निकल गए।

बीमा के पैसों के लिए हत्या

रोशन सिंह ने पुलिस को बताया कि बेटे ने मेरा और मेरी पत्नी का 50-50 लाख का बीमा कराया था। वह बीमा के पैसे हांसिल करना चाहता था। इससे पहले भी वह चाचा के घर से जेवर चुरा चुका है। पत्नी की पॉलिसी के कागज उसके पास की रखे थे। फिलहाल पुलिस हिमांशु की तलाश कर रही है।



By- Dhiraj Singh


No comments