Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

अज्ञात वाहन की टक्कर से थाने पर ड्यूटी करने जा रहे होमगार्ड जवान गंभीररुप से घायल, मौत

 



बलिया : अज्ञात वाहन की टक्कर से थाने पर ड्यूटी करने जा रहे होमगार्ड जवान गंभीररुप से घायल, मौत। बैरिया थाना क्षेत्र के इब्राहिमाबाद गांव से दोकटी थाने पर ड्यूटी करने जा रहे होमगार्ड के जवान को सोमवार को रेवती लालगंज मार्ग पर चांदपुर गांव के सामने एक अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दिया। इससे होमगार्ड का जवान घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने उन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां पहुंचते ही उनकी मौत हो गई। होमगार्ड के जवान कमलदेव सिंह दोकटी थाने पर तैनात हैं। सोमवार को सुबह में साइकिल पर सवार होकर अपने गांव इब्राहिमाबाद से दोकटी थाने पर ड्यूटी करने जा रहे थे। रास्ते में वह दुर्घटना का शिकार हो गए। बैरिया पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर जांच की और यह सूचना मृतक के घर पर दी। एसएचओ धर्मवीर सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करा कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।



By - Dhiraj Singh

No comments