Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

विसनपुरा ग्राम के प्रधान अर्जुन सिंह चौहान को पिछड़ा मोर्चा बलिया की मिली कमान

 


रेवती (बलिया) । लोकसभा चुनाव की तैयारी को धार देते हुए भाजपा पिछड़ा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र कश्यप द्वारा रेवती विकास खंड के विसनपुरा ग्राम सभा के प्रधान व भाजयुमो के जिला महामंत्री अर्जुन सिंह चौहान को भाजपा पिछड़ा मोर्चा का जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं में सर्वत्र खुसी की लहर व्याप्त हो गई। भाजपा के ज़िला कार्यकारणी के सदस्य कौशल सिंह ने कहा है कि पार्टी ने एक कर्मठ व संगठन के प्रति समर्पित व जागरूक कार्यकर्ता को जिले की कमान सौंपी है। पार्टी की नीतियों व कार्यक्रमों को आम जनमानस में ले जाने में सफल होंगे। किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष अभिजीत तिवारी, मंडल भाजपा अध्यक्ष सतेंद्र सिंह, प्रधान आशुतोष सिंह लालू, भाजपा नेता मांडलू सिंह, सितांशु गुप्ता आदि ने अर्जुन सिंह चौहान को शुभकामनाएं देते हुए शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया है।


पुनीत केशरी

No comments