जानें आज दिनाँक 29/01/2026 का पंचांग व राशिफल
🚩🚩 जय माँ ललिते 🚩🚩
⚛️⚛️ 🙏🙏 ⚛️⚛️
🔱🔱जय जय श्रीमहाकाल🔱🔱
📢 विश्व पुरोहित पंचांग 📢
☸️☸️ अथ पंचांग 🔯🔯
दिनाँक 29/01/2026
🚩 दिन - गुरूवार, एकादशी तिथि, शुक्ल पक्ष, माघ मास🚩
🕉️ ॐ श्रीपरमात्मने नमः॥ 🕉️
🙏गीता का श्लोक 🙏
🕉️ अथ षोडशोध्यायः🕉️
🙏🏻 श्री भगवान् उवाच 🙏🏻
श्लोक 👉 दैवी सम्पद्विमोक्षाय निबन्धायासुरी मता। मा शुचः सम्पदं दैवीमभिजातोऽसि पाण्डव॥
( गी०/16/05 )
अर्थ 👉 दैवी सम्पत्ति मुक्ति के लिये और आसुरी सम्पत्ति बन्धन के लिये मानी गयी है। *हे पाण्डव!* तुम दैवी सम्पत्ति को प्राप्त हुए हो, इसलिये तुम शोक ( चिन्ता ) मत करो।
🕉️ तिथि -- एकादशी 13:57 तक तत्पश्चात द्वादशी
☸️ पक्ष --------- शुक्ल पक्ष
☸️ नक्षत्र -- रोहिणी 07:32 तक तत्पश्चात मृगशिरा (अगले दिन प्रातः 05:30 तक)
☸️ करण ---- विष्टिभद्र 13:57 तक
☸️करण --- बव 24:34 तक
🕉️ योग ---- एन्द्र 20:27 पर तत्पश्चात वैधृति
☸️ वार ------ गुरूवार
☸️मास ------- माघ मास
☸️चन्द्र राशि --- वृष
☸️सूर्य राशि ----- मकर
☸️ऋतु ---------शिशिर
☸️आयन --------- उत्तरायण ( दक्षिण गोल )
☸️ संवत्सर -------- सिद्धार्थ
☸️विक्रम संवत --------2082
☸️शाके --------1947
☸️कलियुगाब्द -------5127
⚛️सूर्योदय का मान लखनऊ⚛️
🕉️सूर्योदय🌞06:53
🕉️ सूर्यास्त 🌕 17:45
☸️दिनमान ------ 10:52 पर
☸️रात्रिमान ---------- 13:08 पर
☸️चन्द्रास्त 🌚 --- 04:33 पर ( रात्रि में )
☸चन्द्रोदय🌙--- अगले दिन ( दिन में ) 01:50 पर
🌷लग्न वृश्चिक 🌷🌷
ग्रह ✡️राशि ✡️अंश ✡️नक्षत्र
सूर्य -- मकर -- 14:51°-- श्रवण
चन्द्र - वृष-- 22:06°-- रोहिणी
मंगल --- मकर --10:09°-- श्रवण
बुध --- मकर -- 19:58°-- श्रवण
गुरु -- मिथुन --- 23:28°-- पुनर्वसु
शुक्र-- मकर -- 20:11°-- श्रवण
शनि-- मीन --04:07°-- उ०भाद्रपद
राहु --कुम्भ --15:06°-- शतभिषा
केतु -- सिंह-- 15:06°--
पू०फाल्गुनी
🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩
राहुकाल ( दोपहर ) 13:41 से 15:02 तक अशुभकारक
यमकाल 06:53 से 08:14 तक अशुभकारक
गुलिक काल 09:36 से 10:58 तक शुभकारक
अभिजित मुहूर्त 11:57 से 12:41 तक शुभकारक
♨️♨️ अग्निवास ज्ञान ♨️♨️
11+05+1 = 17 भागे 4 शेष 01 पाताललोक में हवन के लिए
अशुभकारक❌❌
🔱🔱 शिव वास ज्ञान 🔱🔱
11+11+5= 27 नेभागे 7 शेष 06 सभायाँ,,,,अशुभकारक ❌❌
✡️✡️ शूल विचार✡️✡️
गुरूवार को दक्षिण दिशा की यात्रा नहीं करनी चाहिए अगर यात्रा अति आवश्यक हो तो गुड़ अथवा केसर खाकर यात्रा कर सकते हैं, गुरूवार को उतै दिशा की यात्रा शुभकारी होती है।
✡️आज क्या करें न करें ✡️
गुरूवार को दाढी ,बाल व नाखून नहीं कटवाने चाहिए क्योंकि,,,,,,ऐसा करने से लक्ष्मी की हानि होती है।
🌿 (ब्रह्मवैवर्त पुराण में लेख)
परन्तु जो लोग स्वयं प्रतिदिन दाढ़ी बनाते हैं उन्हें कोई दोष नहीं होता है,, और न ही कोई लाभ या हानि नहीं होती है ,,🌿
🌿 आज एकादशी तिथि है और एकादशी तिथि में चावल 🍚, मूँग की दाल, अंकुरित मूँग व सोयाबीन तथा उससे बनीं चीजों का सेवन वर्जित है क्योंकि,,,,,ऐसा करने से वंश के लिए हानिकारक होता है।🌿
✳️ एकादशी व्रत आज यानी गुरुवार को ✳️
✴️ प्रदोष व्रत कल यानी शुक्रवार को ✴️
✡️🙏🏻 *राशि फल*✡️🙏🏻
*🐏मेष राशि>>* चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ
आज मुस्कुराएँ, क्योंकि यह सभी समस्याओं का सबसे उम्दा इलाज है। इस राशि के कुछ लोगों को आज जमीन से जुड़े किसी मुद्दे को लेकर धन खर्च करना पड़ सकता है। लोगों और उनके इरादों के बारे में जल्दबाज़ी में फ़ैसला न लें। हो सकता है कि वे दबाव में हों और उन्हें आपकी सहानुभूति व विश्वास की ज़रूरत हो। आप जो भी करेंगे, बिल्कुल बेहतर ढंग से करेंगे। आपका लाजवाब काम ख़ुद ही आपकी असली क़ीमत लोगों को बताएगा। एकांत में वक्त बिताना अच्छा है लेकिन आपके दिमाग में कुछ चल रहा है तो लोगों से दूर रहकर आप और ज्यादा परेशान हो सकते हैं। इसलिए आपको हमारी सलाह है कि लोगों से दूर रहने से बेहतर होगा किसी अनुभवी शख्स से अपनी परेशानी के बारे में बात करें।
*🐂वृष राशि>>* ई, उ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो
आज आपकी सेहत ठीक रहेगी, लेकिन यात्रा आपके लिए थकाऊ और तनावपूर्ण साबित हो सकती है। जेवर और एंटीक में निवेश फ़ायदेमंद रहेगा और समृद्धि लेकर आएगा। आपका आकर्षक स्वभाव और ख़ुशमिज़ाज व्यक्तित्व नए दोस्त बनाने में आपकी मदद करेगा और आपके सम्पर्क में इज़ाफ़ा करेगा। अगर आप कामकाज के लिए ज़रूरत से ज़्यादा दबाव बनाएंगे तो लोग भड़क सकते हैं - कोई भी फ़ैसला लेने से पहले दूसरों की ज़रूरतों को समझने की कोशिश करें। जीवन का आनंद लेने के लिए आपको अपने दोस्तों को भी समय देना चाहिए। अगर आप समाज से कटकर रहेंगे तो आवश्यकता पड़ने पर आपके साथ भी कोई नहीं होगा। मुमकिन है कि आज आपका जीवनसाथी ख़ूबसूरत शब्दों में यह बताए कि आप उनके लिए कितने क़ीमती हैं।
*👭मिथुन राशि>>* का, की, कु, घ, ड, छ, के, को, हा
आज जल्दी ही बीमारी से उबरने की संभावना है। नया आर्थिक क़रार अंतिम रूप लेगा और धन आपकी तरफ़ आएगा। सामाजिक समारोह में परिवार के साथ शामिल होना सबके लिए अच्छा अनुभव रहेगा। व्यापारियों के लिए अच्छा दिन है। व्यवसाय के लिए अचानक की गयी कोई यात्रा सकारात्मक परिणाम देगी। किसी भी स्थिति में आपको अपने समय का ख्याल रखना चाहिए याद रखिये अगर समय की कद्र नहीं करेंगे तो इससे आपको ही नुक्सान होगा। यह दिन आपके जीवनसाथी का बेहतरीन पहलू आपको दिखाने वाला है।
*🦀कर्क राशि>>* ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो
आज खेलों और आउटडोर गतिविधियों में भागीदारी आपकी खोयी ऊर्जा को फिर से इकट्ठा करने में आपकी मदद करेगी। यदि शादीशुदा हैं तो आज अपने बच्चों का विशेष ख्याल रखें क्योंकि यदि आप ऐसा नहीं करते तो उनकी तबीयत बिगड़ सकती है और आपको उनके स्वास्थ्य पर काफी पैसा खर्च करना पड़ सकता है। बच्चे आपको अपनी उपलब्धियों से गर्व का अनुभव कराएंगे। सम्हल कर दोस्तों से बात करें, क्योंकि आज के दिन दोस्ती में दरार पड़ने की आशंका है। बड़े उद्योगपतियों के साथ साझीदारी का व्यवसाय फ़ायदेमंद रहेगा। आज के दिन यात्रा, मनोरंजन और लोगों से मिलना-जुलना होगा। ख़र्चों को लेकर जीवनसाथी से तनातनी संभव है।
*🐅सिंह राशि>>* मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे
आज आपका ऊर्जा-स्तर ऊँचा रहेगा। घर की जरुरतों को देखते हुए आज आप अपने जीवनसाथी के साथ कोई कीमती सामान खरीद सकते हैं जिससे आर्थिक हालात थोड़े तंग हो सकते हैं। दोस्तों और परिवार के साथ मज़ेदार समय बीतेगा। आपमें बहुत-कुछ हासिल करने की क्षमता है- इसलिए अपने रास्ते में आने वाले सभी मौक़ों को झट-से दबोच लें। आज इस राशि के कुछ छात्र लेपटॉप या टीवी पर कोई मूवी देखकर अपना कीमती समय जाया कर सकते हैं। लगता है कि आपका जीवनसाथी आज बहुत ख़ुश है। आपको सिर्फ़ वैवाहिक जीवन से जुड़ी उसकी योजनाओं में मदद करने की ज़रूरत है।
*🙎♀️कन्या राशि>>* टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो
आज कोई अच्छी ख़बर मिल सकती है। फ़ौरी तौर पर मज़े लेने की अपनी प्रवृत्ति पर क़ाबू रखें और मनोरंजन पर ज़रूरत से ज़्यादा ख़र्च करने से बचें। किसी दूर के रिश्तेदार के यहाँ से मिली आकस्मिक अच्छी ख़बर आपके पूरे परिवार के लिए ख़ुशी के लम्हे लाएगी। आपका हमदम आपको पूरे दिन याद करता रहेगा। लंबित परियोजनाएँ पूरी होने की दिशा में बढ़ेंगी। आपके घर का कोई सदस्य आज आपके साथ वक्त बिताने की जिद्द कर सकता है जिसके कारण आपका कुछ समय खराब हो जाएगा। आज आपका आपस में कुछ ज्यादा विवाद हो सकता है जिसके दूरगामी परिणाम वैवाहिक जीवन के लिए नकारात्मक हो सकते हैं।
*⚖️तुला राशि>>* रा, री, रु, रे, रो, ता, ती, तू, ते
आज किसी संत पुरुष का आशीर्वाद मानसिक शान्ति प्रदान करेगा। यात्रा आपको थकान और तनाव देगी- लेकिन आर्थिक तौर पर फ़ायदेमंद साबित होगी। मेहमानों के साथ का आनंद लेने के लिए बढ़िया दिन है। अपने रिश्तेदारों के साथ कुछ ख़ास करने की योजना बनाएँ। इसके लिए वे आपकी तारीफ़ करेंगे। आपके प्रिय का प्यारा बर्ताव आपको ख़ास होने का अनुभव कराएगा; इन लम्हों का पूरा लुत्फ़ उठाएँ। कामकाज में आपको काफ़ी फ़ायदा हो सकता है। दीर्घावधि में कामकाज के सिलसिले में की गयी यात्रा फ़ायदेमंद साबित होगी। आँखें दिल की बातें बयान कर देती हैं। यह दिन अपने जीवनसाथी के साथ इसी भाषा में बात करने के लिए है।
*🦂वृश्चिक राशि>>* तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू
आज ध्यान और आत्म-चिन्तन लाभदायक सिद्ध होगा। सिर्फ़ अक़्लमंदी से किया गया निवेश ही फलदायी होगा- इसलिए अपनी मेहनत की कमाई सोच-समझ कर लगाएँ। लोग आपको आशाएँ और सपने देंगे, लेकिन असल में सारा दारोमदार आपके प्रयासों पर रहेगा। कारोबारी जितना हो अपने कारोबार से जुड़ी बातों को किसी से शेयर न करें। अगर आप ऐसा करते हैं तो आप बड़ी मुश्किल में पड़ सकते हैं। कोई आध्यात्मिक गुरू या बड़ा आपकी सहायता कर सकता है। आज के दिन जीवन साथी पर किया गया संदेह आने वाले दिनों में आपके वैवाहिक जीवन पर बुरा प्रभाव डाल सकता है।
*धनु राशि>>* ये, यो, भा, भी, भू, ध, फ, ढ, भे,
आज अवांछित यात्राएँ थकाऊ साबित होंगी और बेचैनी का कारण बन सकती हैं। मांसपेशियों को आराम देने के लिए शरीर की तैल से मालिश करें। आपकी लगन और मेहनत पर लोग ग़ौर करेंगे और आज इसके चलते आपको कुछ वित्तीय लाभ मिल सकता है। बच्चों की उनसे जुड़े मामलों में मदद करना आवश्यक है। अपनी विशेषज्ञता का इस्तेमाल पेशेवर मामलों को सहजता से सुलझाने में करें। अपने बच्चों को आज समय का सदुपयोग करने की सलाह दे सकते हैं। थोड़ी-सी कोशिश करें तो यह दिन आपके वैवाहिक जीवन के सबसे विशेष दिनों में से एक हो सकता है।
*🐊मकर राशि>>* भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी
आज आपका सबसे बड़ा सपना हक़ीक़त में बदल सकता है। लेकिन अपने उत्साह को क़ाबू में रखें, क्योंकि ज़्यादा ख़ुशी भी परेशानी का सबब बन सकती है। हालाँकि आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा, लेकिन पैसे का लगातार पानी की तरह बहते जाना आपकी योजनाओं में रुकावट पैदा कर सकता है। आपको परिवार के सदस्यों और दोस्तों के साथ बिताने के लिए पर्याप्त समय मिलेगा। व्यावसायिक फ़ैसलों को लेने के लिहाज़ से आज का दिन बेहतर है। अपने व्यक्तित्व और रंग-रूप को बेहतर बनाने का कोशिश संतोषजनक साबित होगी। वैवाहिक जीवन के लिए विशेष दिन है।
*⚱️कुम्भ राशि>>* गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा
आज आस-पास के लोगों का सहयोग आपको सुखद अनुभूति देगा। धन की आवश्यकता कभी भी पड़ सकती है इसलिए आज जितना हो अपने पैसे की बचत करने का विचार बनाएं। हालात को क़ाबू में रखने के लिए अपने भाई की मदद लें। विवाद को ज़्यादा तूल देने की बजाय उसे दोस्ताना तरीक़े से हल करने की कोशिश करें। आपके ज़हन में काम का दबाव होने के बावजूद आपका प्रिय आपके लिए ख़ुशी के पलों को लाएगा। सहकर्मियों के साथ काम करते वक़्त युक्ति और चतुरता की ज़रूरत होगी। अपने व्यक्तित्व और रंग-रूप को बेहतर बनाने का कोशिश संतोषजनक साबित होगी। यह दिन आपके जीवनसाथी का बेहतरीन पहलू आपको दिखाने वाला है।
*🐟मीन राशि>>* दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची
आज आपकी सेहत अच्छी रहेगी, जिसके चलते आप सफलता की ओर तेज़ी-से बढ़ेंगे। ऐसी हर चीज़ से परहेज़ करें, जिससे आपकी शक्ति नष्ट न हो। अपनेे लिए पैसा बचाने का आपका ख्याल आज पूरा हो सकता है। आज आप उचित बचत कर पाने में सक्षम होंगे। विदेश में रह रहे किसी संबंधी से मिला उपहार आपको ख़ुशी दे सकता है। ऑफिस से जल्दी घर जाने का प्लान आज आप ऑफिस पहुंचकर ही कर सकते हैं। घर पहुंचकर आप मूवी देखने या किसी पार्क में परिवार के लोगों के साथ जाने का प्लान बना सकते हैं। आपका जीवनसाथी आज ऊर्जा और प्रेम से भरपूर है।
☘️आपका दिन मंगलमय हो।☘️
🕉️ कुण्डली विचार, भविष्य की जानकारी, प्रश्न कुण्डली विचार हेतु सम्पर्क कर सकते हैं
⚛️⚛️⚛️🙏🏻🙏🏻⚛️⚛️⚛️
पंडित महेश मिश्र नैमिष धाम
कर्मकाण्ड विशेषज्ञ
मडियाॅव थाने के पीछे सीतापुर रोड लखनऊ
☎️ संपर्क सूत्र
--- 9616515189
---- 8858445389
---- 05223174201
डेस्क


No comments