सड़क हादसे में 80 वर्षिय वृद्ध की मौत, कोहराम
मनियर, बलिया । थाना क्षेत्र के पिलुई निवासी विक्रमा वर्मा 80 वर्ष शनिवार रात करीब 8 बजे सड़क दुर्घटना में बुरी तरह घायल हो गए। घायल अवस्था में उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मनियर ले जाया गया, जहां से डॉक्टरों ने जिला अस्पताल बलिया के लिए रेफर कर दिया। बलिया जिला अस्पताल पहुंचने पर उनकी गंभीर स्थिति देखते हुए आगे के इलाज हेतु बी एच यू रेफर किया गया। लेकिन परिजन मऊ लेकर गए।मऊ से भी बेहतर उपचार न मिलने पर परिजन उन्हें आजमगढ़ ले गए। वहां के चिकित्सकों ने वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। सोमवार सुबह आजमगढ़ से वाराणसी ले जाते समय रास्ते में करीब चार-पांच बजे के बीच भोर में मौत हो गई। मृतक का शव जिला अस्पताल बलिया लाया गया, जहां सोमवार को पोस्टमार्टम किया जा रहा है। परिजनों के अनुसार, वे डेरा से घर लौट रहे थे। सड़क पार करते समय एक बाइक चालक ने उन्हें धक्का मार दिया, जिससे वे बुरी तरह चोटिल हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बाइक को हिरासत में ले लिया है। बताया जा रहा है कि घटना के समय बाइक सवार भी घायल हो गए थे, जिनका इलाज चल रहा है।मनियर थाने की पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी मनियर कौशल कुमार पाठक ने घटना की पुष्टि की।
मनु तिवारी


No comments