पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी ने पदयात्रा के दौरान लोगों से किया जनसंपर्क, सरकार की उपलब्धियां गिनाई
गड़वार (बलिया) पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी ने 'आपका सेवक आपके द्वार' अभियान के द्वितीय चरण में मंगलवार को फेफना विधानसभा क्षेत्र के परानपुर,हरदियां, रामपुर उर्फ रेपुरा, अराजी पटपर,पिपरा कलां, धनौती धुरा,पचखोरा,कटैया,अराजी मुत्तवक्खीपुर एवं नकहरा सहित दर्जनों गांवों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने केन्द्र और राज्य सरकार की उपलब्धियों से क्षेत्र वासियों को अवगत कराया। सैकड़ों समर्थकों के साथ जनसंपर्क पर निकले उपेन्द्र तिवारी ने घर-घर जाकर लोगों से मुलाकात की। उन्होंने न केवल सरकारी योजनाओं की जानकारी दी, बल्कि आम जनता की समस्याओं और सुझावों को भी सुना। जगह-जगह जन चौपाल लगाकर उन्होंने स्थानीय नागरिकों से सीधा संवाद किया। वहीं लोगों से एसआईआर प्रक्रिया समय से पूर्ण कराने का आह्वान किया। उन्होंने नारी सशक्तिकरण के लिए सरकार द्वारा चलाई जा रही महत्वपूर्ण योजनाओं पर प्रकाश डाला। पदयात्रा के दौरान फेफना विधानसभा संयोजक टुनटुन उपाध्याय मंडल अध्यक्ष उमेश सिंह,देवेन्द्र गिरि, मनोज सिंह,विनय शुक्ला,रामप्रवेश राजभर,शमीम अंसारी,कामता राजभर,रोहित राजभर,सतीश उपाध्याय,शंभु वर्मा, सोनू सिंह,ओमप्रकाश शुक्ला,योगेश राय, अंजनी,छट्ठू,रमेश खरवार सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
रिपोर्ट : डी.पाण्डेय


No comments