बंदर काटने से बालक सहित दो घायल
रेवती (बलिया) रेवती कस्बे के अलग अलग मुहल्लें में बालक सहित दो लोगों को बंदर ने काट कर कर घायल कर दिया।
गुदरी बाजार निवासी विक्की केशरी का 5 वर्षीय आदि नाम का बालक अपने घर के छत पर खेल रहा था। इसी बीच एक बंदर अचानक छत पर कूद गया। बालक डर कर चिल्लाया तब तक बंदर उसके पीट के ऊपर गर्दन में काट कर भाग गया। दक्षिण टोला में 45 वर्षीय सुखी केशरी को घर से बाजार आते समय अचानक पैर में बंदर काट कर भाग गया। दोनों का प्राथमिक उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर किया गया।
बीते जनवरी माह में बंदर के काटने से दो महिलाओं सहित चार लोग घायल हो चुके हैं। कस्बें में बंदरों के आतंक से लोग काफी दहशत है।
पुनीत केशरी


No comments