Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

अज्ञात वाहन के धक्के से सड़क हादसे में 70 वर्षीय वृद्ध की मौत




 मनियर (बलिया) क्षेत्र के मनियर-खेजुरी मोड़ पर गुरुवार सुबह हुए सड़क हादसे में भेखरिया निवासी सुदर्शन राम 70 वर्ष सड़क हादसे में बुरी तरह से घायल हो गए सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मनियर पहुंचा जहां पर उपस्थित चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, भेखरिया गांव निवासी सुदर्शन राम (70) वर्ष गांव में किराना की दुकान चलाते थे। गुरुवार सुबह करीब 9:00 बजे वह साइकिल से मनियर बाजार किराना का सामान खरीदने जा रहे थे। इसी दौरान मनियर-खेजुरी मोड़ के पास मनियर की ओर से सिकंदरपुर जा रहे एक अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार फुटबॉल की तरह हवा में खिल गए और सड़क पर गिर गए , जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।हादसे के बाद स्थानीय लोगों की सूचना पर डायल-112 पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।मृतक अपने पीछे पत्नी बधनी देवी दो पुत्र उमेश राम  एवं बृजेश राम  सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है।पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा अज्ञात वाहन की पहचान कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। संबंध में पूछे जाने पर थानाध्यक्ष अजय कुमार त्रिपाठी ने बताया कि सड़क हादसे में मृत व्यक्ति के शव को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। व धक्का देने वाली वाहन की तलाश जारी है।



रिपोर्ट - मनु तिवारी

No comments