Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

आए दिन रेवती बाजार में लग रहे जाम से राहगीरों को हो रही दिक्कतें







रेवती (बलिया)  रेवती बाजार में आए दिन जाम लगना अब सामान्य बात हो गई है। किन्तु त्योहारों पर भीषण जाम की समस्या उत्पन्न हो जाती है। इसके चलते, राहगीरों,स्कूली बच्चों व दो पहिया बाईक चालकों को काफी परेशानी झेलनी पड़ती है। थाना से बड़ी बाजार, सब्जी मंडी,

बीज गोदाम होकर टीएस बांध जाने वाली दियरांचल की सड़क सिंगल हैं। व्यापार मंडल की पहल पर पुलिस प्रशासन द्वारा बड़ी बाजार गांधी घाट से वन वे ट्रैफिक लागू कर दिया गया। आम नागरिकों को इससे कुछ राहत मिल रही है। बाजार में पहले से अतिक्रमण है। वन वे लागू होने के बाद ई रिक्शा चालक इसका उलंघन कर सीधे वन वे घुस जा रहे हैं। जिससे अपने साईड से आ रही वाहनों को निकलने में परेशानी होती है। लंबा जाम लग जाता है। हालांकि नगर पंचायत व पुलिस प्रशासन द्वारा बीच बीच में अतिक्रमण हटाओ अभियान के साथ चालान भी काटा जाता है। बावजूद कुछ दिन बाद स्थिति पुनः पहले जैसे सामान्य हो जाती है।




रिपोर्ट पुनीत केशरी

No comments