नहीं रहे मनियर के पूर्व सभासद संतोष कुमार गुप्ता शोक की लहर
मनियर (बलिया)। नगर पंचायत मनियर के वार्ड नंबर 12 निवासी पूर्व सभासद एवं पूर्व चेयरमैन प्रत्याशी व योजना समिति के सदस्य रहे संतोष कुमार गुप्ता (लगभग 50 वर्ष) का निधन सोमवार देर रात ब्रेन हेमरेज से हो गया। मौत कि खबर मिलते ही शोक की लहर दौड़ गयी मंगलवार को दरवाजे पर शोक संवेदना प्रकट करने वालो का ताता लगा रहा। परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार कि रात करीब 11.30 बजे सिर और गर्दन में अचानक असहनीय दर्द हुआ परिजन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मनियर लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। बताया जाता है कि वे सामाजिक और राजनीतिक गतिविधियों में उनकी सक्रिय भागीदारी रही थी। वार्ड सभासद के रूप में उन्होंने अपनी पहचान बनाई थी। वे अपने पिछे बडे भाई अनिल गुप्ता व पत्नी बेबी व तीन पुत्र अभिषेक, प्रिंस, आर्यन सहित पूरा परिवार छोड़कर चले गए उनका अंतिम संस्कार परशुराम स्थान के पीछे बने अंत्येष्टि स्थल पर किया गया मुखाग्निक बड़े पुत्र अभिषेक कुमार गुप्ता ने दी।
रिपोर्ट - मनु तिवारी


No comments