Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

लगाई एसपी से गुहार फिर भी पुलिस से नहीं मिला न्याय

चिलकहर(बलिया)। गड़वार थाना क्षेत्र के एक गांव से पन्द्रह दिन पूर्व घर से भगायी गयी किशोरी को पुलिस ने तो ढूंढ निकाला, लेकिन मामले के आरोपी  खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं किये जाने से पुलिस के प्रति लोगों में आक्रोश  व्याप्त है। पीड़िता के माता पिता इस घटना से बदहवास हालात में है।          
जानकारी के अनुसार,गड़वार थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी नाबालिक लड़की को एक युवक द्वारा दो बार जबरन भगा ले गया। हालांकि पहली बार तो पंचायत में मामला हल हुआ। लेकिन दोबारा फिर आरोपी युवक द्वारा जबरन किशोरी को जबरन घर से भगा ले गया। इस बार पीड़ित परिवार ने थाने में नामजद तहरीर दी। पुलिस की जांच में घटना की पुष्टी हुई थी।
 जबकि पुलिस के दबाव के चलते शुक्रवार की सायं पीड़िता थाना में जाकर पुलिस को आपबीती बतायी और आरोपी पर जबरन भगा ले जाने का आरोप लगाया, लेकिन पुलिस राजनीतिक दबाव में आकर चार दिन बाद भी मुकदमा नहीं लिख रही है। पीड़िता के माता पिता का कहना है कि थाना में जाने पर सुलह समझौते का दबाव दिया रहा है और लड़की से मिलने नहीं दिया जा रहा है।  गड़वार पुलिस द्वारा मुकदमा न लिखवाने का दबाब दबंग आरोपी के दबाव में आकर पुलिस द्वारा कराया जा रहा है। न्याय न मिलता देख पिड़ीत पिता ने पुलिस कप्तान देवेन्द्र नाथ से मिलकर न्याय की गुहार लगायी थी। कप्तान के निर्देश के बाद भी गड़वार पुलिस द्वारा नाबालिक लड़की व आरोपी युवक के आने के बाद भी कार्यवाही नहीं की। पीड़िता के माता पिता ने बताया कि गरीबी की मार व आरोपी के दबंग के होने के चलते पुलिस कार्यवाही नहीं कर रही है। इस बावत गड़वार थाना प्रभारी नागेश उपाध्याय ने बताया कि पीड़िता का मेडिकल करा लिया गया है, आरोपी के विरूद्ध कार्यवाही की जायेगी। जब पुलिस उपाधीक्षक बलिया संजय कुमार से इस बावत जानकारी ली गयी तो कहा कि मामला जानकारी में नहीं है। ऐसा है तो निश्चित रूप से कड़ी कार्यवाही की जायेगी।

रिपोर्ट संजय पांडेय

No comments