Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

मनाया स्वर कोकिला का जन्मदिन, बांटा होनहारों में प्रमाण पत्र



बांसडीहरोड,बलिया। राजा सुरथ सुरहा विकास सेवा समिति चन्द्रपुरा के  तत्वावधान शनिवार की शाम स्वर कोकिला लता मंगेशकर जी का 90 वा जन्मदिन मनाया गया। इस दौरान सम्मान समारोह एवं प्रमाण पत्र वितरण समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान प्रतिनिधि विशाल कुमार एवं डीएसएचआरडी मानवाधिकार के महासचिव पारस नाथ यादव ने सँयुक्त रूप से स्वर कोकिला  लता मंगेशकर के चित्र समीप दीप प्रज्वलित कर किया।
 इस दौरान मुख्य अतिथि विशाल कुमार ने कहा कि लता मंगेशकर जन्मदिन पर हम बाढ़ पीड़ितों के लिए संकल्प ले कि अपने अपने घर से उन्हें जितना हो मदद करे। कहा कि गांव के लोगो द्वारा शीघ्र ही बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत सामग्री पहुचाया जाएगा। इस दौरान प्रियंका पांडेय,कुमारी सविता, कुमारी प्रीति, संजू, कुमारी अनिता, सन्ध्या कुमारी को सिलाई एवं ब्यूटी पार्लर का प्रमाण पत्र दिया गया। साथ ही समाज मे उत्कृष्ट कार्य करने पर पारस नाथ यादव, अवधेश भारती, विशाल कुमार को प्रशस्ति पत्र दिया गया।
 कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मानवाधिकार के पारस नाथ यादव ने कहा कि लता मंगेशकर जी संघर्ष के बीच अपनी मुकाम हासिल की। उनकी गीत आज भी समाज मे परिवार के बीच बैठक कर लोग सुनने वाले हैं। कहा कि आज महिलाएं सिलाई ,ब्यूटीशियन का प्रशिक्षण लेकर आत्म निर्भर बन रही है। कहा कि दिव्यांगजन एवं विधवा महिलाओ को निःशुल्क संस्था द्वारा प्रशिक्षण दिया जा रहा है, जो सराहनीय कदम है।
कहा कि सरकार से संस्था को अगर अनुदान मिलता है तो अधिक से अधिक महिलाएं प्रशिक्षण लेकर स्वरोजगार कर अपने परिवार को भरण पोषण कर सकती है। इस मौके पर अनिता शर्मा, सुसील कुमार सिंह, मनोज , वीरू सिंह, नन्दलाल, रामलाल, शत्रुघ्न सिंह, आसीस सिंह, मनु सिंह, स्वामी नाथ ,सुभाष यादव, सन्दीप शर्मा, शुभाशीष आदि रहे। कार्यक्रम का संचालन एवं आभार प्रकट प्रबन्धक श्याम प्रकाश शर्मा ने किया।

By-SP Sharma

No comments