Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

पूर्व लेखपाल के निधन पर दी गई श्रद्धांजलि,चहुंओर शोक की लहर



रतसर (बलिया) क्षेत्र के जनऊपुर गांव निवासी पूर्व लेखपाल परशुराम पाण्डेय(76) का निधन सोमवार की सुबह पीएमसीएच पटना में उपचार के दौरान हो गया। सोमवार को ही देर शाम उनका अंतिम संस्कार महावीर गंगा घाट पर किया गया। मुखाग्नि उनके ज्येष्ठ पुत्र संजीत कुमार पाण्डेय ने दी।स्व.परशुराम पाण्डेय अपने पीछे तीन पुत्र और एक पुत्री सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए। सोमवार को जनऊबाबा साहित्यिक संस्था निर्झर के तत्वाधान में शोक सभा का आयोजन कर श्रद्धांजलि दी गई। दो मिनट का मौन रख गतात्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। इस मौके पर पूर्व प्रधान राजेश पाण्डेय,मार्कण्डेय पाण्डेय,प्रेम नारायन पाण्डेय, मदन मोहन पाण्डेय,परमहंस पाण्डेय,शिव प्रसाद पाण्डेय,सोनू गुप्ता आदि मौजूद रहे।


रिपोर्ट : डी.पाण्डेय

No comments