मनियर बस स्टैंड पर राम गोविंद चौधरी को श्रद्धांजलि देने उमड़ा जनसैलाब। पार्थिव शरीर पहुंचते ही नम आंखों से लोगों ने अपने प्रिय नेता को दी अंतिम विदाई।
मनियर/बलिया। उत्तर प्रदेश विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता राम गोविंद चौधरी के निधन से उनके गृह क्षेत्र सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। शनिवार की रात 9:30 बजे उनके पार्थिव शरीर मनियर पहुंचने बस स्टैंड पहुचने कि सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में लोग अपने प्रिय नेता को अंतिम श्रद्धांजलि देने के लिए मनियर बस स्टैंड पर जुट गए। क्षेत्र में हो रहे जोरदार बारिश के बाद भी अपने नेता को श्रद्धांजलि देने के लिए सपा कार्यकर्ता जमे रहे। राम गोविंद चौधरी का पार्थिव शरीर मनियर बस स्टैंड पहुंचा, तो वहां मौजूद लोगों ने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी। इस दौरान माहौल पूरी तरह गमगीन हो गया और लोगों ने पुष्प अर्पित कर अपने नेता को श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि देने वालों में पूर्व विधायक भगवान पाठक, जिला कोऑपरेटिव बैंक के पूर्व चेयरमैन कमलेश कुमार सिंह, देवेंद्र नाथ त्रिपाठी समाजवादी पार्टी के विधानसभा अध्यक्ष उदय बहादुर सिंह,हरेंद्र सिंह, विजय यादव ,उपेंद्र पटेल, रामदेव यादव, जगमोहन यादव, देवेंद्र यादव, दिनेश यादव समाजवादी पार्टी के नगर अध्यक्ष शिवनारायण राय, सहित आदि लोग मौजूद रहे।
रिपोर्ट - मनु तिवारी


No comments