Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

मंगला प्रसाद सिंह को भावभीनी विदाई, ज्ञानेंद्र सिंह ने संभाली बलिया की कमान कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों ने दी शुभकामनाएं, नवागत डीएम का किया स्वागत



बलिया। कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह का विदाई समारोह आयोजित किया गया। नवागत जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह और पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया। जनपद स्तरीय अधिकारियों और कर्मचारियों ने मंगला प्रसाद सिंह को शुभकामनाएं देते हुए उनके कार्यकाल को याद किया।

समारोह में अधिकारियों ने मंगला प्रसाद सिंह की कार्यशैली और अधिकारियों के साथ समन्वय की सराहना की। कहा कि उनके कार्यकाल में प्रशासनिक कार्यों के संचालन में बेहतर समन्वय और सहयोग मिला। अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

वहीं, नवागत जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह का भी अधिकारियों ने स्वागत किया। अधिकारियों ने उनके साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर जिले के विकास और प्रशासनिक कार्यों को आगे बढ़ाने का भरोसा जताया।


समारोह के अंत में मंगला प्रसाद सिंह को भावभीनी विदाई दी गई। इस दौरान कलेक्ट्रेट सभागार का माहौल आत्मीयता और सम्मान से भरा रहा। इस अवसर पर सीडीओ आलोक कुमार, एडीएम अनिल कुमार, सीआरओ गुलशन जी, जिला प्रोबेशन अधिकारी अमरेंद्र कुमार समेत सभी एसडीएम और जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।


रिपोर्ट त्र्यंबक पांडेय गांधी

No comments