Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

लोहटा चौराहे पर नहर में पलटी वैगनआर, दो लोग घायल।

 



मनियर/बलिया। मनियर थाना क्षेत्र में रविवार देर रात लोहटा चौराहे के पास क्षतिग्रस्त पुलिया के चलते एक वैगनआर कार अनियंत्रित होकर नहर में पलट गई। ग्रामीणों अनुसार हादसे में कार सवार दो लोग घायल हो गए।स्थानीय लोगों के अनुसार, रात करीब 8:30 बजे वैगनआर कार  बड़ागांव की ओर से तेज रफ्तार में आ रही थी। क्षतिग्रस्त पुलिया के पास वाहन अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी। आसपास के लोगों ने घायलों को कार से बाहर निकाला और बड़ागांव स्थित एक निजी चिकित्सक के यहां पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद परिजन उन्हें घर ले गए।स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिया क्षतिग्रस्त होने के बावजूद वहां कोई संकेतक या चेतावनी बोर्ड नहीं लगाया गया है। वही वहां पर सड़क टेढ़ा-मेढ़ा है। उनका आरोप है कि इस कारण वाहन चालकों को पुलिया की स्थिति की जानकारी नहीं मिल पाती। करीब दो महीने पहले भी इसी पुलिया पर एक ट्रक पलटने की घटना हुई थी।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से क्षतिग्रस्त पुलिया की मरम्मत कराने और दुर्घटना से बचाव के लिए संकेतक लगाने की मांग की है। घायल दोनों लोग खेजुरी और पिलुई गांव के बताए जा रहे हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार वे लोग किसी कारण बस अपनी पहचान उजागर नहीं करना चाह रहे थे।

रिपोर्ट - मनु तिवारी

No comments