Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

सरेराह दो ,दो जगह केबिल तार टूटने से मचा हड़कंप ,बाल बाल बचे लोग

 





रेवती (बलिया)   रेवती बड़ी बाजार से काली माता जाने वाले संपर्क मार्ग पर मंगलवार को दिन में सरेराह दो, दो जगह केबिल तार टूट कर गिरने से भगदड़ मच गया। संयोग से हादसा होने से बच गया। 100 मीटर के अंतराल पर संतोष खईनी के दुकान के समीप तथा मानू सिंह के दुकान के निकट जोरदार स्पार्किंग से के साथ केबिल तार टूट कर लटक गया। जिससे बड़ी बाजार काली माता रोड साईड की विद्युत आपूर्ति 4 घंटे ठप रही। बीते अगस्त माह में बीज गोदाम के समीप इसी तरह केबिल तार टूट कर गिर गया था। जिसके चलते 10 वर्षीय बच्ची बाल बाल बच गई। सन 2023 में नगर के जर्जर विद्युत पोल व कापर तार बदलने का कार्य शुरू हुआ। 2025 तक लगभग 70% कार्य पूर्ण हो चुका है। इसके बाद विद्युत उपभोक्ताओं को लगा कि अब नगर में सुचारू रूप से विद्युत की आपूर्ति सुनिश्चित हो जाऐगी। किन्तु आए दिन लोड के चलते ट्रांसफार्मर जलने तथा तार टूट कर लटकने से विद्युत आपूर्ति प्रभावित हो रही है। नगर निवासी सोनू पांडेय का कहना है कि गुजरात की जिस कॉन्ट्रेक्शन कंपनी को पुराने कापर तार की जगह केबिल तार लगाने का ठेका था। उसके द्वारा 120 एमएम की जगह 70 एमएम का केबिल तार लगा दिया गया। जिसके चलते लोड बढ़ने पर केबिल तार टूट कर लटक जा रहा है। भाजपा नेता पप्पू केशरी का कहना है कि विद्युत विभाग का फोकस बकाया वसूली के नाम पर छोटे छोटे व्यापारियों व आम उपभोक्ताओं को प्रताड़ित करने तक सीमित है। ऐसे में यहां की विद्युत आपूर्ति सब राम भरोसे चल रही है।




रिपोर्ट पुनीत केशरी

No comments