Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

बाइक पलटने से घायल युवक की ट्रामा सेंटर वाराणसी में इलाज के दौरान मौत,परिवार में मचा कोहराम

 




गड़वार (बलिया) स्थानीय थाना क्षेत्र के जनऊपुर निवासी गंभीर रूप से घायल युवक की गुरुवार को वाराणसी ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान मौत हो गई। निधन की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। जनऊपुर गांव निवासी गनेश प्रसाद गुप्ता (28) पुत्र स्व.बच्चालाल गुप्ता मनियर थाना क्षेत्र के घोंघा चट्टी स्थित पेट्रोल पंप पर कार्य करता था और वहीं बगल में किराए का कमरा लेकर रहता था। बीते 12 सितम्बर को पेट्रोल पंप पर ड्यूटी पूरा कर वापस बाइक से अपने कमरे पर जा रहा था कि बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई और गनेश गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना पर पेट्रोल पंप के मालिक मौके पर पहुंचकर युवक का प्राथमिक इलाज कराया और अपने वाहन से गनेश को उसके घर छोड़ दिया। रात में स्थित बिगड़ती देख परिजन उन्हें इलाज के लिए एम्बुलेंस से सीएचसी रतसर ले गए,जहां गंभीर हालत देख चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां से भी हालत में कोई सुधार न होने पर चिकित्सकों ने ट्रामा सेंटर वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। छः दिनों तक जीवन-मृत्यु से जंग लड़ते हुए आखिरकार गुरुवार की सुबह दम तोड़ दिया। दो भाई एवं चार बहनों में गनेश सबसे छोटा था और वह अविवाहित था। बड़ा भाई बाहर रहकर प्राइवेट नौकरी करता है। बहनों की शादी हो चुकी है। मृतक गनेश का अंतिम संस्कार वाराणसी में किया गया।


रिपोर्ट : डी.पाण्डेय

No comments