Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

2027 में सपा की सरकार बनाने का कार्यकर्ताओं ने लिया संकल्प

 


मनियर/बलिया। समाजवादी पार्टी विधानसभा बांसडीह के मनियर ब्लॉक के आंशिक 28 गांव के बूथ प्रभारियों, सेक्टर प्रभारियों एवं कार्यकर्ताओं की बैठक सोमवार को चांदू पाकड़ स्थित एक मैरिज हॉल में सांसद रमाशंकर राजभर विद्यार्थी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में पूर्व नेता प्रतिपक्ष राम गोविंद चौधरी के पुत्र रंजीत चौधरी एवं सांसद रमाशंकर राजभर उर्फ विद्यार्थी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने आगामी 2027 विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने का संकल्प लिया।





कार्यक्रम में अतिथियों ने पार्टी के बूथ एवं सेक्टर प्रभारियों तथा कार्यकर्ताओं को फूल, टोपी और गमछा देकर सम्मानित किया। रंजीत चौधरी ने कहा कि भाजपा के कथित अत्याचार के सामने समाजवादी पार्टी का कार्यकर्ता सीना तानकर खड़ा है। उन्होंने अपने पिता एवं पूर्व मंत्री तथा पूर्व नेता प्रतिपक्ष राम गोविंद चौधरी के कार्यकाल के दौरान क्षेत्र में कराए गए विकास कार्यों की चर्चा की।


उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी जिसे भी प्रत्याशी बनाकर भेजे, कार्यकर्ताओं को व्यक्ति विशेष को नहीं, बल्कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व और पार्टी के चुनाव चिह्न साइकिल को देखकर मतदान करना है। उन्होंने कहा कि समाजवादी विचारधारा को मजबूत करते हुए स्वर्गीय डॉ. राम मनोहर लोहिया के सपनों को साकार करने के लिए कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर काम करना होगा।


सांसद रमाशंकर राजभर उर्फ विद्यार्थी ने कहा कि सरकार पंचायत चुनाव कराने के पक्ष में नहीं है। उन्होंने क्षेत्र में विकास कार्यों को लेकर भी सवाल उठाए। कहा कि सड़क बिजली व स्वास्थ्य सुविधाएं आमजन तक नहीं पहुंच पा रही है जिससे आम जनमानस त्रस्त है प्रत्येक गांव की सड़कों की हालत बद से भी बदतर बनी हुई है उन्होंने कहा कि सितंबर, अक्टूबर, नवंबर और दिसंबर में विकास कार्यों की कार्ययोजना बनती है, जबकि फरवरी से कार्य शुरू किए जाते हैं। उन्होंने सरयू नदी के कटान का मुद्दा भी उठाया और कार्यकर्ताओं से 2027 के चुनाव में पार्टी की जीत के लिए पूरी ताकत से जुटने का आह्वान किया।


बैठक में नगर अध्यक्ष शिवनारायण राय, विधानसभा अध्यक्ष उदय बहादुर सिंह, गुरुज लाल राजभर, उपेन्दर पटेल, बृजेश पांडेय, धर्मेंद्र मणिक, संकल्प सिंह, रवि प्रताप, कान्ह जी पांडेय, विजय यादव, ब्लॉक अध्यक्ष रमाशंकर यादव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

रिपोर्ट - मनु तिवारी

No comments