Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

ट्रैक्टर-ट्राली में छिपी थी 4.5 लाख की शराब, दुबहड़ पुलिस ने दबोचा 70 पेटी अंग्रेजी शराब के साथ बिहार का 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार




दुबहड़। ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के बसरिकापुर अंडरपास पर दुबहड़ पुलिस की सतर्कता से शराब तस्करी की बड़ी खेप पकड़ी गई। थानाध्यक्ष अनुपम जायसवाल के नेतृत्व में पुलिस ने चेकिंग के दौरान ट्रैक्टर-ट्राली से 70 पेटी यानी करीब 600 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की। इसकी कीमत करीब 4.50 लाख रुपये बताई गई है।

मौके से बिहार के सारण निवासी रोहित कुमार (19) को गिरफ्तार किया गया। बरामद शराब में 40 पेटी ऑफिसर्स च्वाइस और 30 पेटी 8 पीएम शामिल हैं। पुलिस ने ट्रैक्टर और ट्राली भी जब्त कर ली। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय भेज दिया गया।


रिपोर्ट त्र्यंबक पांडेय गांधी

No comments