Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

दुबहर में शांतिपूर्ण माहौल में हुई डीएलएड परीक्षा

 


दुबहर। क्षेत्र के विभिन्न केंद्रों पर सोमवार को डीएलएड प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा दो पालियों में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। पहली पाली सुबह 10 से दोपहर 12 बजे और दूसरी पाली 1:30 से 3:30 बजे तक हुई।

शहीद मंगल पांडे इंटर कॉलेज, नगवां में पहली पाली में 293 में 20 और दूसरी पाली में 298 में 26 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। राम सिहासन किसान इंटर कॉलेज, दुबहर में पहली पाली में 237 में 20 और दूसरी पाली में 215 में 20 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। परीक्षा के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे। थानाध्यक्ष अनुपम जायसवाल पुलिस बल के साथ केंद्रों पर लगातार चक्रमण करते रहे।


रिपोर्ट त्रयंबक पांडेय गांधी

No comments