Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

केसरवानी वैश्य समाज की एकजुटता से राजनीतिक व सामाजिक पहचान संभव



 




रेवती (बलिया) एकजुटता व  जागरूकता से केसरवानी वैश्य समाज की राजनीतिक व सामाजिक पकड़ मजबूत होगी तथा पहचान बढ़ेगी। इसके लिए व्यवसाय के साथ साथ हमें राजनीतिक गतिविधि व बच्चों के शिक्षा पर विशेष ध्यान होगा। उपरोक्त बातें केसरवानी वैश्य समाज रेवती के नगर इकाई की के अध्यक्ष सुनील केशरी ने मां काली स्थान के समीप निर्माणधीन केसरवानी धर्मशाला में आयोजित आमसभा की बैठक को संबोधित करते हुए कही। कहा की धर्मशाला की छत की ढलाई का कार्य हो चुका है। मार्च 2027 तक साफ सफाई  दूसरी मंजिल का कार्य पूर्ण करने का लक्ष्य है। आप सभी सदस्यता के साथ निर्माणधीन धर्मशाला के  लिए निर्धारित सहयोग राशि यथा शीघ्र जमा कर रशीद प्राप्त कर लें। बैठक को मंत्री शंकर जी केशरी, पूर्व सभासद अनिल कुमार केशरी, व्यापार मंडल रेवती के महामंत्री राजेश केशरी गुड्डू, पप्पू केशरी,भोला केशरी,शिवजी केशरी, गोल्डू केशरी,सत्य प्रकाश, संतोष केशरी,राजन,प्रदीप, राजकिशोर , रंजीत,आदि ने संबोधित किया।







रिपोर्ट पुनीत केशरी

No comments