सहतवार नगर पंचायत अध्यक्ष ने किया स्वच्छता अभियान का शुभारंभ
रेवती (बलिया) सहतवार नगर पंचायत के बहुचर्चित चैनराम बाबा समाधि स्थल प्रांगण में बुधवार नगर पंचायत प्रशासन द्वारा विशेष स्वच्छता अभियान (स्वच्छता ही सेवा 2026) चलाया गया । इस अभियान का मुख्य उद्देश्य ठोस अपशिष्ट प्रबंधन एवं स्थानीय लोगों को जागरूक करना है । सर्वप्रथम इस अभियान में नगर पंचायत अध्यक्ष सरिता सिंह ने मंदिर प्रांगण पहुंचकर मत्था टेका । तत्पश्चात स्वच्छता अभियान का शुभारंभ किया।इस मौके पर अध्यक्ष ने कहा कि इस पूरे नगर की सफाई की जिम्मेदारी नगर पंचायत के कर्मचारियों का नहीं है । बल्कि हर एक नागरिक का
है । उन्होंने सभी से नगर पंचायत के द्वारा आम जनता से स्वच्छता ही सेवा अभियान 2026 में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने तथा नगर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने में सहयोग करने की अपील की। इस दौरान अपने जन्मदिन पर अध्यक्ष ने सभी कर्मचारियों को केक खिलाया । इस दौरान सभासद सुरेंद्र प्रसाद, हृदयानंद, आशीष गुप्ता, सुभाष सिंह, बड़े बाबू बजरंगी सिंह, सहबान अंसारी, सफाई नायक उदयभान सिंह, सुनील सिंह,रूद्रेश कुमार, अमलेश सिंह,अमित शर्मा,प्रदीप कुमार, विशाल गुप्ता, अश्वनी कुमार,मुकेश सिंह आदि लोग मौजूद रहे।
रिपोर्ट पुनीत केशरी


No comments