आपरेशन क्लीन के तहत गड़वार थाने में 26 सितम्बर को 6 लावारिस दो पहिया वाहनों की होगी नीलामी
गड़वार(बलिया) थाना परिसर में लावारिस पड़े दोपहिया वाहनों की नीलामी की जाएगी।पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देश पर चलाए जा रहे आपरेशन क्लीन के तहत यह कार्रवाई की जा रही है। थानाध्यक्ष हितेश कुमार के नेतृत्व में गड़वार थाने में विभिन्न मामलों से जुड़ी 6 लावारिस मोटरसाइकिलों की नीलामी की जाएगी। नीलामी गड़वार थाना परिसर में 26 सितम्बर 2026 को की जाएगी। उपजिलाधिकारी(न्यायिक)सदर की अध्यक्षता में गठित नीलामी समिति की निगरानी में नियमानुसार कराई जाएगी। पुलिस के मुताबिक पूरी प्रक्रिया सरकारी नियमों एवं शासकीय दिशा- निर्देशों के तहत पारदर्शी तरीके से संपन्न होगी। इच्छुक व्यक्ति निर्धारित तिथि को नियमानुसार नीलामी प्रक्रिया में सम्मिलित हो सकते हैं।
रिपोर्ट : डी.पांडेय


No comments