रामलीला कमेटी की नई कार्यकारिणी गठित,बरमेश्वर गिरी बने अध्यक्ष, छोटेलाल गुप्ता को मिली कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी
रतसर (बलिया)स्थानीय नगर पंचायत में बीका भगत के पोखरा स्थित रामलीला मंच पर रविवार को श्री रामलीला कमेटी के तत्वाधान में बैठक का आयोजित की गई। बैठक में कमेटी के सदस्यों ने भाग लिया। सर्व सम्मति से नई कार्यकारिणी के पदाधिकारियों का चुनाव किया गया। बैठक के दौरान सर्व सम्मति से निर्णय लेते हुए बरमेश्वर गिरी को अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं,हरिकिशुन यादव को उपाध्यक्ष व छोटेलाल गुप्ता को कोषाध्यक्ष निर्वाचित किया गया। इस अवसर पर वर्ष 2025 की रामलीला कमेटी के आय-व्यय का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया गया। इसके साथ ही 50 वीं वर्षगांठ पर रामलीला मंचन को और अधिक आकर्षक व सुव्यवस्थित रूप से आयोजित करने को लेकर विचार- विमर्श हुआ। कमेटी के सदस्यों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधार्ई दी। उन्होंने आगामी आयोजन के लिए पूर्ण सहयोग का आश्वासन भी दिया। रामलीला कमेटी के संयोजक अंजनी कुमार सिंह ने बताया कि भगवान श्रीराम के जीवन की प्रमुख घटनाओं को नाटकीय अंदाज में प्रस्तुत करने के साथ मंचन में नए और आकर्षक प्रयोग किए जाएंगे। इसके जरिए पारंपरिक रामलीला को आधुनिक प्रस्तुति से जोड़ने की तैयारी है। उन्होंने कहा कि बदलाव का उद्देश्य नई पीढ़ी को रामकथा और भारतीय संस्कृति से जोड़ना है। इस अवसर पर विजयशंकर यादव, राम बहादुर ठाकुर, मुन्नालाल,मंतोष यादव,मृत्युंजय व्यास,अजीत सिंह,रामबचन पाल,धनन्जय सरकार आदि मौजूद रहे।अध्यक्षता मदन यादव व संचालन उमेश सिंह ने किया।
रिपोर्ट :डी.पाण्डेय


No comments