Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

स्वच्छता और नशामुक्ति का विद्यार्थियों ने लिया संकल्प

 


बलिया। माल्देपुर स्थित नागाजी सरस्वती विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में मेरा युवा भारत की ओर से जिला गंगा समिति के सहयोग से सेवा संकल्प अभियान के तहत स्वच्छता एवं नशामुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद नीरज शेखर ने विद्यार्थियों से स्वच्छता को जीवनशैली का हिस्सा बनाने और नशे से दूर रहने का आह्वान किया।

इस दौरान 18 सितंबर को हुई पेंटिंग प्रतियोगिता के पांच विजेताओं रजत कुमार यादव, आराध्या सिंह, अपर्णा प्रजापति, अनूज कुमार और रचित को सांसद ने प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिह्न और मेडल देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता में 60 से अधिक विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया था।

जिला युवा अधिकारी रवि कुमार मिश्रा ने विद्यार्थियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। इसके बाद ‘नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ संकल्प अभियान के तहत हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य शैलेंद्र त्रिपाठी, जिला परियोजना अधिकारी शलभ उपाध्याय सहित 400 से अधिक विद्यार्थी और शिक्षक मौजूद रहे।


रिपोर्ट त्र्यंबक पांडेय गांधी

No comments