Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

जागरूकता कार्यक्रम के तहत किशोरियों को एचपीवी के लगाए गए टीके

 






 रेवती (बलिया) सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेवती में शनिवार को HPV टीकाकरण कार्यक्रम का आयोजन अधीक्षक डॉ. आर.पी. चौधरी, डॉ. धर्मराज एवं RI Nodal  अरविंद कुमार सिंह के निर्देशन में किया गया।

इस अवसर पर RBSK के डॉ. बद्रीराज यादव ने किशोरियों एवं उनके अभिभावकों को HPV संक्रमण से बचाव के लिए टीकाकरण के महत्व एवं इसके होने वाले लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। डॉ. अनीता यादव ने बताया कि HPV वैक्सीन सर्वाइकल कैंसर (गर्भाशय ग्रीवा के कैंसर) से बचाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

HPV टीकाकरण का कार्य ANM अंकिता पटेल द्वारा किया गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अभिभावकों एवं किशोरियों से HPV टीकाकरण के प्रति जागरूक रहने तथा निर्धारित समय पर टीका लगवाने की अपील की।






    रिपोर्ट पुनीत केशरी

No comments