खड़ी बोलेरो में बाइक सवार तीन युवकों ने मारी टक्कर, एक की मौत, दो गंभीर।
मनियर/बलिया। मनियर थाना के समीप शनिवार की रात करीब 10 बजे खड़ी बोलेरो में बाइक सवार तीन युवकों ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने सभी घायलों को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मनियर पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया।
मृतक की पहचान मनियर कस्बा के वार्ड नंबर 12 मलाहु टोला निवासी मोहित राजभर (18) वर्ष के रूप में हुई। वहीं हादसे में कस्बा के वार्ड नंबर 4 चांदू पाकड़ निवासी शनि पासवान (16) वर्ष तथा धनौती निवासी अर्जुन राजभर (18) वर्ष के रूप में हुई। घायलों के प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में बलिया रेफर किया गया। बाद में दोनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। परिजन उन्हें मऊ इलाज के लिए भर्ती कराये हैं।बताया जा रहा है कि तीनों युवक गणेश प्रतिमा विसर्जन कार्यक्रम से बाइक पर सवार होकर लौट रहे थे इसी दौरान मनियर थाने के बगल में खड़ी बोलेरो में पीछे से बाइक की टक्कर हो गई।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बलिया भेज दिया। मौत की खबर मिलते ही माता धनवती देवी भाई किनु व राहुल का रोते-रोते बुरा हाल है घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
रिपोर्ट - मनु तिवारी


No comments