26 को 11 लावारिश मोटरसाइकिलों की होगी नीलामी
दुबहड़/बलिया। ऑपरेशन क्लीन-2 26 को 11 लावारिश मोटरसाइकिलों की होगी नीलामी के तहत दुबहड़ पुलिस ने विभिन्न मामलों में लावारिश एवं निस्तारण योग्य 11 मोटरसाइकिलों की नीलामी की तिथि निर्धारित की है। नीलामी 26 सितंबर को थाना गड़वार परिसर में होगी।
थानाध्यक्ष अनुपम जायसवाल के नेतृत्व में वाहनों के निस्तारण की कार्रवाई की जा रही है। नीलामी समिति उपजिलाधिकारी (न्यायिक), सदर, बलिया की अध्यक्षता में नियमानुसार प्रक्रिया पूरी कराएगी। इच्छुक व्यक्ति निर्धारित तिथि को नीलामी में शामिल हो सकते हैं।
पुलिस के अनुसार लावारिश एवं निस्तारण योग्य वाहनों के निस्तारण की कार्रवाई आगे भी नियमानुसार जारी रहेगी।
रिपोर्ट त्रयंबक पांडेय गांधी


No comments