Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

परिवहन विभाग ने चलाया जागरूकता अभियान



बलिया। एआरटीओ अरुण कुमार राय के निर्देश पर सेवा संकल्प अभियान के तहत परिवहन विभाग ने एआरटीओ कार्यालय परिसर और सहतवार में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। लोगों को विभागीय ऑनलाइन सेवाओं के साथ हिट एंड रन योजना की जानकारी दी गई। बताया गया कि अज्ञात वाहन की टक्कर से मृत्यु होने पर आश्रित को दो लाख रुपये मुआवजा मिलेगा। वहीं, दुर्घटना में घायल को एक घंटे के भीतर अस्पताल पहुंचाने वाले मददगार को रहबीर योजना के तहत 25 हजार रुपये पुरस्कार तथा घायल के डेढ़ लाख रुपये तक के कैशलेस इलाज की सुविधा है। इस दौरान पंपलेट वितरित कर लोगों से सड़क हादसों में तत्काल मदद करने की अपील की गई।



रिपोर्ट त्र्यंबक पांडेय गांधी

No comments