जयंती पर एकात्म मानवतावाद के पुरोधा को किया नमन
बलिया। भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर जापलिनगंज में उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके विचारों को आत्मसात करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर युवाओं को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष पीयूष चौबे ने कहा कि युवा अवस्था में ही व्यक्तिगत स्वार्थ को छोड़कर देश तथा समाज के लिए जीने तथा देश के लिए प्राणों की आहुति देने वाले दीन दयाल उपाध्याय के आदर्शाे से प्रेरणा लेनी चाहिए। कहा कि पं. जी का सपना था कि समाज के अंतिम पायदान पर बैठे व्यक्ति को मुख्य धारा से जोड़ना आज भारतीय जनता पार्टी एकात्म मानवतावाद के सि(ांत पर चलकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में विश्व में भारत का परचम लहरा रही है।
नगर अध्यक्ष शशांकशेखर त्रिपाठी ने कहा कि कश्मीर में परमिट सिस्टम को समाप्त करने के लिए डा.श्यामा प्रसाद मुखर्जी के प्राणों की आहुति देने के उपरांत पूरे भारत में पंडित दीन दयाल जी के नेतृत्व में पूरे भारत में विशाल आंदोलन हुआ, जिसके फलस्वरूप तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू को परमिट सिस्टम को समाप्त करने के लिए बाध्य होना पड़ा। कार्यक्रम में जिलामंत्री पप्पू पाण्डेय, अमित सिंह तोमर, धरम भारती, अंकुर उपाध्याय, अभिषेक सोनी, विशाल शुक्ला बाबू, अभिषेक सिंह, अजीत वर्मा, मुन्ना कुमार, ज्ञानप्रकाश बर्नवाल, अभय साहनी, विकास गुप्ता, शिरीप पाण्डेय, मनोज मद्वेशिया, पिंटू गोंड, अनिल सिंह, मुकेश पटेल आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता शशांकशेखर त्रिपाठी व संचालन सोनू शर्मा ने किया।
By-Ajit Ojha


No comments