Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

शौच करने गया युवक डूबा, मौत



दुबहड़, बलिया। थाना क्षेत्र के जनाड़ी गांव में रविवार के दिन शौच करने गया 21 वर्षीय युवक के पैर फिसलने से गंगा नदी के बाढ़ के गहरे पानी में में डुब गया। जिसके कारण उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को लेकर अंत्य परीक्षण के लिए बलिया भेज दिया। ज्ञात हो कि जनाड़ी निवासी उपेंद्र नाथ पांडेय मुन्ना का 21 वर्षीय पुत्र त्रिपुरारी पांडेय रविवार की सुबह 4 बजे शौच करने के लिए रिंग बन्धे पर गया था। शौच करते समय उसका पैर गंगा नदी के बाढ़ के गहरे पानी में फिसल गया, जिसके कारण उसकी मौत हो गई।
 काफी देर तक घर नहीं आने पर परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन की। लेकिन कहीं पता नहीं चला। करीब 11 बजे रिंग बंधे के पास ही अचानक एक शव  उतराया मिला, तो ग्रामीणों ने उसे बाहर निकाल कर त्रिपुरारी पांडेय पुत्र उपेंद्र पांडेय मुन्ना ग्राम जनाड़ी के रूप में उसकी पहचान की। ज्ञात हो कि त्रिपुरारी पांडेय की शादी अभी कुछ माह पहले ही बिहार के सेमरी में आरती देवी के साथ हुई थी। युवक के डूब जाने से पूरे गांव में शोक की लहर व्याप्त है एवं परिजनों का रोते-रोते बुरा हाल है।

रिपोर्ट शिव जी गुप्ता

No comments