Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

तेज हुई बूथ अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया



दुबहड़, बलिया। भाजपा द्वारा विभिन्न गांवों में बुथ अध्यक्षों के चुनाव कार्यक्रम के क्रम में रविवार को स्थानीय क्षेत्र के घोड़हरा गांव में बुथ अध्यक्षों का चुनाव कराया गया। 
चुनाव अधिकारी राजकुमार सिंह ने बुथ संख्या 288 में नवीन कुमार उपाध्याय, 289 में रमेश चंद्र गुप्ता, 290 में आनंद मोहन पांडेय मुन्ना जी, 291 में वीरेंद्र कुमार सोनी पप्पू, 292 में अजीत दुबे राजा को सर्वसम्मति से बुथ अध्यक्ष चयनित किया। इस अवसर पर जोगेंद्र सिंह, सुशील उपाध्याय, रमेश उपाध्याय, अमित कुमार दुबे, अक्षय कुमार सिंह, सिद्धांत उपाध्याय, ऋतिक उपाध्याय, उदय प्रताप सिंह आदि लोग उपस्थित रहे। अध्यक्षता पंडित छोटेलाल तिवारी एवं संचालन अक्षय कुमार सिंह ने किया।

रिपोर्ट शिव जी गुप्ता

No comments