Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

101वीं जयंती पर याद किये गए द्वाबा के मालवीय



बैरिया (बलिया): द्वाबा के मालवीय, समाजिक संत व पूर्व विधायक स्व. मैनेजर सिंह की 101वीं जयंती मंगलवार को सुदिष्ट बाबा इंटर कालेज रानीगंज के प्रांगण में मनाई गई। जयंती समारोह का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर किया गया। वहीं कक्षा 10वीं के छात्राओं ने देश की सुरक्षा पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर खूब वाहवाही लूटी, तो युवतियों ने कैसे अपनी सुरक्षा करें मार्शल आर्ट के ट्रेनर प्रशांत त्रिपाठी ने इस पर आत्मसुरक्षा प्रशिक्षण दिया। साथ ही अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम किया।
जयंती सभा मे स्व. मैनेजर सिंह को श्रद्धांजलि देते हुए बैरिया विधायक सुरेंद्र सिंह ने कहा कि स्व. मैनेजर सिंह समाजिक संत थे। उनके द्वारा द्वाबा में दर्जनों शिक्षा के मंदिर का स्थापना किया गया है, जिसमें सैकड़ों शिक्षकों को रोजगार मिला। वहीं लाखों छात्र छात्राएं शिक्षा के मंदिर में शिक्षा ले रहे हैं। कहा आम लोगों के अलावा बच्चों को बताया जाय कि स्व. मैनेजर सिंह की शख्सियत क्या थी, उनको मालवीय क्यों कहा जाता है। उन्होंने कहा कि मैंने स्व. बाबू मैनेजर सिंह से दो बातें सीखा है। किसी से डरना नहीं और निडर होकर समाज की सेवा करो।
कोटवां के पूर्व प्रधान श्रीराम सिंह ने कहा कि समाजिक संत व मालवीय स्व. बाबू मैनेजर सिंह के पदचिन्हों पर चलना ही सच्ची श्रद्धांजलि होगी।उन्होंने कहा कि उन्होंने अपने जीवन मे तमाम शिक्षा के मंदिरों का स्थापना कर कृति स्थापित किया है। उनको बनाए शिक्षा की मंदिरों का विकास हो, क्षेत्र के बच्चे अच्छी शिक्षा ग्रहण करें। इससे अच्छी श्रद्धांजलि कुछ और नहीं हो सकती है। तब आज उन्हें लोग समाजिक संत व मालवीय कहते है। वहीं मधुबनी के पूर्व प्रधान प्रेमशंकर सिंह ने कहा कि स्व. बाबू मैनेजर सिंह के बताए रास्ते पर चलने का प्रयास ही सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
उक्त मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य डा. अशोक कुमार पांडेय, डा. गोरखनाथ सिंह, पूर्व प्रधानाचार्य देवकुमार सिंह, सुदिष्टपुरी महाविद्यालय के प्राचार्य डा. अब्दुल वहीद, श्रीनाथ सिंह चौहान, देवतानंद राय, शिवजी सिंह, सत्यदेव यादव, रामजी प्रसाद आदि ने अपना विचार रखा। अध्यक्षता पूर्व प्रधान श्रीराम सिंह व संचालन अक्षयबर नाथ तिवारी ने किया। स्व. मैनेजर सिंह के पौत्र सतीश कुमार सिंह मन्नू ने आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।



रिपोर्ट : बी चौबे

No comments