11 घंटे के ऑपरेशन के बाद मारा गया किडनैपर
लखनऊ। प्रदेश के फर्रुखाबाद में बंधक बनाए गए23 बच्चों को पुलिस ने 11 घंटे के ऑपरेशन के बाद सुरक्षित छुड़ा लिया। जबकि पुलिस से हुईमुठभेड़ में किडनैपर मारा गया।उत्तर प्रदेश के डीजीपी ओपी सिंह ने बताया कि पूरे ऑपरेशन में बदमाश को व्यस्त रखा गया था। पुलिस ने पीछे के दरवाजे से घर में घुसने की कोशिश की थी।
इस पर बदमाश सुभाष बाधम की ओर से फायरिंग की गई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में वह मारा गया। इस दौरान आरोपी की पत्नी भी घायल हो गई। घर के अंदर आरोपी सुभाष बाथम, उसकी पत्नी और बच्ची समेत बंधक बनाए गए बच्चे थे। ऑपरेशन के बाद अपर मुख्य सचिव ग्रह अवनीश अवस्थी ने बताया कि मुख्यमंत्रीयोगी आदित्यनाथ ने पूरी टीम को 10 लाख रुपएका ईनाम देने की घोषणा की है।
डेस्क


No comments