बैंक कर्मियों की हड़ताल से दर-दर भटकें लोग
बलिया। यूनाईटेड फोरम आफ बैंक यूनियन्स के आहृान पर शुक्रवार को जनपद के सभी बैंक बंद रहें। बैंकों में हड़ताल कर बैंक कर्मचारियों ने 11वीं द्विपक्षीय समझौता करने की मांग करते हुए सरकार विरोधी नारे लगाए। सेन्ट्रल बैंक आफ इंडिया के सन्मुख प्रदर्शन के बाद बैंक कर्मचारियों की बैठक हुई। बैठक को संबोधित करते हुए यूनाईटेड फोरम आफ बैंक यूनियन्स के जिला संयोजक केएन उपाध्याय ने कहा कि बैंक कर्मचारियों व अधिकारियों की मांग है कि पर्याप्त लोडिंग के साथ वेतन पर्चा घटकों पर बीस प्रतिशत वृद्धि पर वेतन परीक्षण किया जाए। पांच दिवसीय बैंकिंग हो, पेंशन का अपडेशन हो। अधिकारियों के लिए काम समय निश्चित हो। उन्होंने कहा कि 2017 से सरकार समझौता लटका कर रखी है। उन्होंने बताया कि 31 जनवरी और एक फरवरी के हड़ताल के बाद मार्च में तीन दिवसीय हड़ताल 11, 12, 13 को किया जाएगा। एक अप्रैल से अनिश्चित हड़ताल किया जाएगा। इस अवसर पर दिवाकर दुबे, गोपाल सिंह, शंभू सिंह, पुनीत श्रीवास्तव, आर के सिंह, प्रशांत, निर्भय उपाध्याय, ब्रजशंकर, अशोक यादव, अक्षय कुमार, आशीष कुमार, रमेन्द्र चौधरी, राम नगीना यादव, सुभाष यादव आदि रहें।
रिपोर्ट— धीरज सिंह


No comments