Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

सीएए के समर्थन में बनाया मानव श्रृंखला, बाटी बुकलेट



सुखपुरा(बलिया) :  भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने सीएए के समर्थन में शुक्रवार को स्थानीय चट्टी पर शहीद स्मारक से लगायत चौराहे तक मानव श्रृंखला बनाया। कार्यकर्ताओं ने सीएए संदर्भित बुकलेट वितरित कर लोगों को नागरिक संशोधन कानून के संदर्भ में जागरूक भी किया। इसकेे पूर्व लोगों को संबोधित करते हुए भाजपा युवा मोर्चा गोरक्षप्रांत के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अश्वनी यादव ने कहा कि नागरिक संशोधन कानून किसी की नागरिकता लेने के लिए नहीं बल्कि देने के लिए है। अफगानिस्तान,पाकिस्तान और बांग्लादेश में सताए गए अल्पसंख्यकों यथा हिंदू,सिख,बौद्ध,जैन,पारसी व ईसाई को भारत की नागरिकता देने के लिए है।विपक्ष अल्पसंख्यकों को गुमराह कर रहा है और वह यह समझ रहा है कि उस उसका वोट बैंक मजबूत हो रहा है।भारत में मुसलमानों के संवैधानिक अधिकार,धार्मिकता सामाजिक वर्चस्व पत्थर की लकीर की तरह मजबूत है उसे कोई डिगा नहीं सकता।मुसलमानों को न तो लोगों के बहकावे में आने की जरूरत नहीं है और न ही इससे डरने की जरूरत है।मानव श्रृंखला में संत यतीनाथ विद्यापीठ,गुड्स सेमेरिटन इंग्लिश स्कूल,नॉलेज कोचिंग सेंटर के बच्चों ने भी शिरकत किया।भाजपा  युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष पियूष चौबे,महामंत्री अंकुर उपाध्याय,मोर्चा के मंडल अध्यक्ष जितेंद्र गुप्ता,भाजपा के मंडल अध्यक्ष प्रमोद सिंह बुच्चू, राहुल वर्मा,अभिषेक वर्मा,बसंत सिंह, भोला,हरिकेश,नीरज,रोहित सिंह,सोनू उपाध्याय आदि मौजूद रहे।थानाध्यक्ष सुखपुरा वीरेंद्र कुमार यादव एवं एसआई सरफराज खान अपने सहयोगियों के साथ मानव श्रृंखला के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में पूरी तरह मुस्तैद रहे।



रिपोर्ट - अनिल सिंह


No comments